भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट.. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के पोस्टर पर कालिख पोतने पर हुई झुमाझटकी… भाजयुमो जिला अध्यक्ष के सिर फटने के बाद कांग्रेस भवन का घेराव….

भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट.. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के पोस्टर पर कालिख पोतने पर हुई झुमाझटकी… भाजयुमो जिला अध्यक्ष के सिर फटने के बाद कांग्रेस भवन का घेराव….

March 24, 2023 0 By Central News Service

संपादक मनोज गोस्वामी
रायपुर 24 मार्च 2023/ कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की सदस्यता को लोकसभा सचिवालय ने रद्द कर दी है। इसके बाद देशभर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आक्रोश है। छत्तीसगढ़ में युवा कांग्रेस ने राजधानी रायपुर में भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर का घेराव करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव और जिला अध्यक्ष के पोस्टर पर कालिख पोती।

इस दौरान भाजपा और कांग्रेस कार्यकताओं के बीच जमकर झूमाझटकी हुई। फिर बात मारपीट तक पहुंच गई। इस झूमाझटकी में भाजयुमो के जिलाध्यक्ष गोविंदा गुप्ता का सिर फट गया और वे घायल हो गए। इस झड़प में और भी कई कार्यकर्ता घायल हुए है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के बाद अब भाजपा के कार्यकर्ता कांग्रेस प्रदेश कार्यालय राजीव भवन पहुंच गए है और वहां जमकर हंगामा कर रहे है। बताया जा रहा है वहां पथराव भी हुआ। राजीव भवन के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात है। जिन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को रोक दिया गया है।

इस पूरे मामले के बाद शंकर नगर चौक पर तकरीबन डेढ़ घंटे तक जाम रहा। हजार के करीब भाजपा कार्यकर्ता सड़कों पर जमे रहे। करीब 2 घंटे तक ट्रैफिक भी जाम रहा। पुलिस बल ने भाजपा कार्यकर्ताओं को बसों में भरा, कई बार ऐसा हुआ कि कार्यकर्ता बस से निकलकर वापस चौक पर जाकर धरने पर बैठ गए। पुलिस कई प्रयासों के बाद धीरे-धीरे करके वहां से उनको हटाया।

पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच कई बार झूमाझटकी भी हुई। अब स्थिति सामान्य नजर आ रही है। भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि, कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। बल्कि भाजपा के प्रदर्शन और उनकी आवाज को दबाने के लिए पुलिस प्रशासन एकतरफा कार्रवाई कर रहा है।