महिला हिंसा रोको अभियान के तहत् बिंद्रावन में रैली निकाली गई…
March 24, 2023
संपादक मनोज गोस्वामी
बागबाहरा 24 मार्च 2023/ बागबाहरा विकासखण्ड के ग्राम बिंद्रावन में महिला हिंसा रोको अभियान के तहत् आज भव्य रैली का आयोजन किया गया। रैली गांव के सभी गली में भ्रमण कर महिला हिंसा के नारे में जोर- शोर लगाकर पूरा गांव गली गुंज उठा।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित ग्राम पंचायत के सरपंच लुभेश्वर पांडे जनपद सदस्य उत्तम राणा जी पंचगण, शिक्षक गण में गोविंद जी, राम प्रसाद साहू, अशोक बरिहा, वैशाली व्यवहार, गौरी यादव, सक्रिय महिला पीला बाई पांडे, राधिका देवांगन, बिहान समिति के सदस्यगण आंगनबाड़ी कार्यकर्ता राधा सोनवानी, दसोदा पांडे, मितानिन प्रशिक्षिका अश्वनी देवांगन सेक्टर के सभी मितानिन स्कूली बच्चे ग्राम स्वास्थ्य समिति के सदस्यगण ग्राम के आम नागरिकगण व स्वास्थ्य पंचायत समन्वयक जनक राम नायक जी सहित लगभग 200 लोग रैली में शामिल हुए।

सरपंच एवं जनपद सदस्य ने अपने उद्बोधन में कहा की यह आयोजन बहुत ही बढ़िया आयोजन है सभी ग्राम स्वास्थ समिति मितानिनों को बहुत-बहुत धन्यवाद दिए और कहा की महिला हिंसा को नहीं सहना है। आप सबको एकजुट होकर हिंसा के खिलाफ आवाज उठाना है और आप लोगों के साथ हम लोग भी हैं जहां भी हम लोगों की जरूरत होगी हम जरूर सहयोग करेंगे।

स्वास्थ्य पंचायत समन्वयक जनक राम नायक ने बताया की विकासखंड के सभी 231 ग्रामों में दीवार लेखन रैली का आयोजन कर महिला हिंसा रोकने हेतु प्रचार प्रसार किया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है महिलाओं पर हो रहे अत्याचार पर रोक लगाना जैसे महिला से मारपीट करना, यौन हिंसा करना, टोनही प्रकरण, दहेज प्रताड़ना आदि पर कानूनी सहयोग धारा की जानकारी देना है। यह आयोजन पूरे ब्लॉक में मितानिन कार्यक्रम के स्वास्थ्य पंचायत समन्वयक ब्लॉक समन्वयक मितानिन प्रशिक्षका मितानिनों ग्राम स्वास्थ्य समिति के मार्गदर्शन एवं सहयोग से किया जा रहा है। उपरोक्त जानकारी स्वास्थ्य पंचायत समन्वयक जनक राम नायक ने दी।







