यूथ रेड क्रॉस सोसायटी एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन का एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन…घर बैठे बैंक से ऋण ऑनलाइन ट्रेनिंग लेकर एक सफल उद्यमी बन सकते है – बी पी बंजारे

यूथ रेड क्रॉस सोसायटी एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन का एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन…घर बैठे बैंक से ऋण ऑनलाइन ट्रेनिंग लेकर एक सफल उद्यमी बन सकते है – बी पी बंजारे

March 24, 2023 0 By Central News Service

संपादक मनोज गोस्वामी

महासमुंद 24 मार्च 2023/ शासकीय माता कर्मा कन्या महाविद्यालय महासमुंद यूथ रेड क्रॉस सोसायटी एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वाधान में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन का एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ एसपी कुमार ने अपने स्वागत उद्बोधन में छात्राओं को खादी एवं ग्राम उद्योग से गांधी के स्वाबलंबी भारत के सपने एवं वर्तमान समय में उसकी आवश्यकता पर जोर दिया। इस अवसर पर खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग भारत सरकार के छत्तीसगढ़ राज्य कार्यालय रायपुर से पधारे बी.पी. बंजारे जी ने सभी छात्राओं को रोजगार सृजन करने के लाभ से अवगत कराया।

बंजारे जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारत में आज शिक्षित बेरोजगार युवाओं की बड़ी संख्या है जो सरकारी नौकरियों की तलाश में अपने जीवन के बेहतरीन वर्ष गंवा देते हैं। यही युवा यदि अपने ग्रामीण स्तर पर छोटे-छोटे उद्यम स्थापित करते हैं तो वे एक सफल उद्यमी बन सकते हैं साथ ही अपने गांव राज्य एवं राष्ट्र के निर्माण में सहायक हो सकते हैं। इसके लिए उन्हें भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। जिसमें युवा अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाकर घर बैठे बैंक से ऋण ऑनलाइन ट्रेनिंग प्राप्त कर सकते हैं और थोड़े से प्रयासों से आगे बढ़ सकते हैं तथा इन योजनाओं के अंतर्गत युवा उद्यमी को 20 से ₹50 लाख रुपए तक की राशि 35% सब्सिडी के साथ उपलब्ध होती है।

इस अवसर पर राजनादगांव भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के कार्यक्रम अधिकारी प्रदीप शर्मा ने छात्राओं को महिलाओं से संबंधित छोटे कुटीर एवं लघु उद्योग जैसे बिंदी सिंदूर मेहंदी डाई बांस एवं मिट्टी की कलाकृति के लघु उद्योग कैसे प्रारंभ किया जाए वित्तीय व्यवस्था एवं मार्केटिंग के संबंध में जानकारी प्रदान की।

इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन कर रही डॉ स्वेतलाना नागल यूथ रेडक्रास अधिकारी ने महाविद्यालय की छात्राओं जैसे निशू प्रजापति मूर्तीकार कुमारी कामिनी सिलाई से जुड़ी हुई, कुमारी साक्षी अग्रवाल केक बेकिंग एवं इस वर्ष सूक्ष्म जीव विज्ञान विभाग द्वारा मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण की जानकारी साझा की।

महासमुंद जिले के यूथ रेड क्रॉस जिला संगठक अशोक गिरी गोस्वामी ने विद्यार्थियों को इस अवसर का लाभ उठाते हुए उद्योग क्षेत्र में अपना नाम रोशन करने हेतु प्रेरित किया। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी सरस्वती वर्मा ने इस कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के भूगोल विभाग के विभागाध्यक्ष ओम प्रकाश पटेल, जगदीश खट्टर, डाॅ मनोज कुमार शर्मा, अरविंद साहू , खगेश्वर प्रसाद एवं एमएससी सूक्ष्म जीव विज्ञान एवं एम ए भूगोल की समस्त छात्राएं उपस्थित रहीं।