ऐसे कोई सगा नही जिसे भूपेश सरकार ने ठगा नही- देवेंद्र…20 क्विंटल धान खरीदी का घोषणा चुनावी स्टंट …

ऐसे कोई सगा नही जिसे भूपेश सरकार ने ठगा नही- देवेंद्र…20 क्विंटल धान खरीदी का घोषणा चुनावी स्टंट …

March 24, 2023 0 By Central News Service

संपादक मनोज गोस्वामी
महासमुंद 24 मार्च 2023/ भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक देवेंद्र चंद्राकर ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा 20 क्विंटल धान खरीदी की घोषणा को चुनावी स्टंट कहा है। चंद्राकर जी ने कहा कि अपने घोषणा पत्र में किसानों का एक-एक दाना धान खरीदने की घोषणा करने वाले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पिछले सवा चार सालों तक किसानों की सुध नहीं ली। अब चुनावी वर्ष को देख 20 क्विंटल धान खरीदी की बात कर किसानों को झांसे में लेने का प्रयास कर रहा है। 25 सौ रूपए समर्थन मूल्य में धान खरीदी करने वाले मुख्यमंत्री अपने हिस्से के 10 प्रतिशत राशि को भी 4 किस्तों में ढंग से नहीं दे पा रही है। धान खरीदी में लगने वाली राशि का 90% हिस्सा केंद्र सरकार दे रही है। साढ़े 6 सौ रूपए को भी 4 किस्तों में व्यवस्थित रूप से नहीं दे पाने वाले अब 28 सौ देने की बात कर रहे हैं। पिछले साल का चौथा किस्त अभी तक किसानों को नहीं मिल पाया है।


भाजपा लगातार किसान हित में पिछले कई सालों से मांग करते आ रही है कि किसानों का प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदा जाए। लेकिन, चुनाव के मात्र 7 माह पूर्व ही 20 क्विं. धान खरीदने की घोषणा भूपेश बघेल द्वारा की गई, जो सिर्फ झूठ का पुलिंदा और चुनावी वैतरणी पार करने का तरीका है। श्री चंद्राकर ने आरोप लगाया कि किसान हितैशी होने का ढोल पीटने वाले मुख्यमंत्री को किसानों की चिंता होती तो एकमुश्त धान का पैसा किसानों के खाते डाला जाता। फसल बीमा की राशि समय पर किसानों को देते।


चंद्राकर जी ने आगे कहा कि छग की कांग्रेस शासित भूपेश सरकार ने हर वर्ग के साथ धोखा किया है, युवाओं को बेरोजगारी भत्ता सिर्फ छलावा है। सख्त नियम बनाकर सुनियाजित ढंग से उन्हें बेरोजगारी भत्ता से वंचित किया जा चुका है। छग की माताओं-बहनों से किया हुआ प्रमुख वादा शराबबंदी तो दूर का ढोल सुहाना नजर आ रहा है। सरप्लस बिजली का वादा कर ग्रामीण क्षेत्रों में रात-रात भर बिजली कटौती की जा रही है। ट्यूबवेल के भरोसे रबी फसल लेने वाले किसान आज परेशान हैं। प्रशासनिक तंत्र निरंकुश हो चुके हैं। छग में स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल है। किसी भी शासकीय अस्पताल में न तो दवाई है और ना ही कर्मचारी। इसके अलावा छत्तीसगढ़ के गरीब, मजदूर आवासहीनों को बेघर करने की नीयत से केंद्र की मोदी सरकार द्वारा दिए गए 16 लाख आवास निर्माण की राशि को वापस भेजकर गरीबों के साथ अन्याय किया गया। उन्होंने कहा कि अपने अंतिम दिन गिन रहे कांग्रेस सरकार को गरीब, किसान, मजदूर आगामी चुनाव में सबक सिखाएगी।