किसानों से प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान की खरीदी करेगी भूपेश सरकार… किसान हितैषी भूपेश सरकार का फैसला ऐतिहासिक-चंद्राकर… किसानों ने प्रदेश सरकार के निर्णय पर मुख्यमंत्री का जताया आभार…

किसानों से प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान की खरीदी करेगी भूपेश सरकार… किसान हितैषी भूपेश सरकार का फैसला ऐतिहासिक-चंद्राकर… किसानों ने प्रदेश सरकार के निर्णय पर मुख्यमंत्री का जताया आभार…

March 24, 2023 0 By Central News Service

संपादक मनोज गोस्वामी
महासमुंद 24 मार्च 2023/ संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने किसानों से प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान की खरीदी करने के राज्य सरकार के फैसले का स्वागत करते हुए इसे ऐतिहासिक फैसला बताया है। उन्होंने कहा कि इससे छत्तीसगढ़ के किसान और अधिक सशक्त हो सकेंगेे।


संसदीय सचिव व विधायक चंद्राकर जी ने कहा कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी सहित किसान हितैषी योजनाओं से किसानों में नये उत्साह का संचार हुआ है। खेतों से दूर हो रहे किसान खेतों की ओर लौटे हैं और खेती का रकबा भी बढ़ा है। अब किसानों के हित में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ऐतिहासिक फैसला लेते हुए निर्धारित लिमिट को बढ़ाकर समितियों के जरिए अब 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी करने का फ़ैसला लिया है।

इसके लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार जताते हुए संसदीय सचिव चंद्राकर ने कहा कि भूपेश सरकार जब से छतीसगढ में आईं है तब से गांव, गरीब, किसान खुशहाल है। सरकार का प्रमुख उद्देश्य समाज के अंतिम छोर के लोगों का विकास करना है। आज प्रदेश सरकार, पूरे देश मे सबसे ज्यादा कीमत पर किसानों का धान खरीद रही हैै। किसान पुत्र मुख्यमंत्री ने प्रदेश के हर वर्ग का समुचित विकास किया है। किसानों के हित में राज्य सरकार ने कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। किसानों को कृषि उपजों का सर्वाधिक मूल्य दिया। प्रदेश में तिलहन, दलहन और कोदो-कुटकी की भी ख़रीदी समर्थन मूल्य पर की जा रही है। किसानों को सभी न्याय योजनाओं की किश्त समय पर मिल रही है, राजीव गांधी किसान न्याय योजना की चौथी किश्त जल्द ही उनके खाते में अंतरित कर दी जाएगी। राज्य सरकार की किसान हितैषी योजनाओं से हमारे अन्नदाता खुशहाल है।

संसदीय सचिव चंद्राकर ने कहा कि महासमुंद विधानसभा क्षेत्र में किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए नवीन धान खरीदी केंद्रों की स्वीकृति दी गई है। उनके विधायकी कार्यकाल में बड़गांव, कोसरंगी, अचानकपुर, अछोला, सरईपाली, डुमरपाली, सलिहाभाठा व मालीडीह में नवीन धान खरीदी केंद्र की सौगात मिली है।


संसदीय सचिव से मिले किसान, सीएम का जताया आभार



किसानों से प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान की खरीदी करने के राज्य सरकार के फैसले के बाद आज शुक्रवार को क्षेत्र के किसानों ने संसदीय सचिव श्री चंद्राकर से मुलाकात मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार जताया है। किसानों ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा लगातार किसानों के हितों में निर्णय लिया जा रहा है।