महासमुंद नगर में निकले भव्य शोभायात्रा पर .. कांग्रेस जिला कोषाध्यक्ष सुरेश द्विवेदी ने किए स्वागत…
March 23, 2023
संपादक मनोज गोस्वामी
महासमुंद 23 मार्च 2023/ नगर में हिन्दू नववर्ष पर निकले शोभायात्रा पर नगरवासियों एवं समाजजनों ने जगह -जगह पर स्वागत सम्मान किया गया।इसी तारतम्य पर कांग्रेस नेता एवं कांग्रेस जिला कोषाध्यक्ष सुरेश द्विवेदी ने शोभायात्रा में भगवान के तैल चित्र एवं उनके स्वरुप विराजमान नन्हें -नन्हें बच्चों का पुजा कर आशिर्वाद प्राप्त किए।

कांग्रेस जिला कोषाध्यक्ष सुरेश द्विवेदी ने बताया कि हिन्दू होने पर मुझे गौरव महसूस होता है कि मैंने आजाद हिन्दुस्तान में रहकर सांस लिया हूं। हमें स्वतंत्र रुप से सांस लेने कि हमारे महात्मा गांधी, देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं.जवाहरलाल नेहरू जी ने इस देश कि स्वतंत्रता पर खुले होकर सांस लेने के लिए अपनी अतुल्यनीय योगदान दिया।
द्विवेदी जी ने क्षेत्रवासियों को शुक्ल प्रतिपदा नववर्ष का एवं चैत्र नवरात्र कि शुभकामनाएं दिए।






