कैट ट्रांसपोर्ट के प्रदेश अध्यक्ष नवीन शर्मा ‘देश के सुपर सारथी सम्मान’ कार्यक्रम में हुए शामिल

कैट ट्रांसपोर्ट के प्रदेश अध्यक्ष नवीन शर्मा ‘देश के सुपर सारथी सम्मान’ कार्यक्रम में हुए शामिल

October 24, 2026 0 By Central News Service

रायपुर, 24 अक्टूबर 2026। न्यूज18 द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित कार्यक्रम ‘देश के सुपर सारथी सम्मान’ में कैट ट्रांसपोर्ट के प्रदेश अध्यक्ष श्री नवीन शर्मा शामिल हुए।

इस अवसर पर श्री शर्मा ने न्यूज18 की पूरी टीम के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम का हिस्सा बनना उनके लिए गर्व और सम्मान का विषय है।

श्री शर्मा ने कहा कि परिवहन क्षेत्र देश की अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार है और माल परिवहन व आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति में ट्रांसपोर्ट सारथियों की अहम भूमिका है। न्यूज18 द्वारा उनके योगदान को सम्मानित करना प्रेरणादायक पहल है।

उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन परिवहन जगत से जुड़े लोगों का उत्साह बढ़ाते हैं और उनके कार्यों को व्यापक पहचान दिलाते हैं।

इस दौरान कैट ट्रांसपोर्ट के प्रदेश महामंत्री श्री अमरीक सिंह और प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री राकेश अग्रवाल भी मौजूद रहे।