कुलदीप निगम वृद्धाश्रम में 2 कमरो का लोकार्पण हुआ

कुलदीप निगम वृद्धाश्रम में 2 कमरो का लोकार्पण हुआ

December 7, 2022 0 By Central News Service

रायपुर 7 दिसंबर , स्व.श्री गोपाल गुप्ता जी की स्मृति में उनकी पत्नी श्रीमती धर्मशीला गुप्ता जी के द्वारा कुलदीप निगम वृद्धाश्रम माना कैम्प परिसर में 2 सर्वसुविधायुक्त कमरो का निर्माण लगभग सवा पांच लाख रुपए की लागत से करवाया है , दोनो कमरों में बाथरूम अटेच है । उक्त कमरों का लोकार्पण आज दिनांक 7 दिसम्बर बुधवार को 11 बजे किया गया एवं दोनो कमरो की चाभी वृद्धाश्रम के अध्यक्ष राजेन्द्र निगम को श्रीमती गुप्ता ने सौपी । श्रीमती धर्मशीला गुप्ता वर्तमान में शासकीय विद्यालय डंगनिया में शिक्षक के रूप में अपनी सेवाएं दे रही है । लोकार्पण समारोह में श्री अरविन्द बौद्ध ने पूजा के उपरांत नारियल फोड़कर एवं श्रीमती धर्मशीला गुप्ता , अनन्या बौद्ध , राजेन्द्र निगम ने संयुक्त रूप से फीता काटकर कमरो का लोकार्पण किया । इसके पश्चात वृद्धाश्रम के अध्यक्ष राजेन्द्र निगम एवं सचिव बिमल घोषाल ने श्रीमती धर्मशीला गुप्ता , अरविंद बौद्ध एवं अनन्या बौद्ध का शॉल , श्रीफ़ल , और पुष्प गुच्छ प्रदान कर सम्मानित किया । बुजुर्गों को गुप्ता परिवार की और से प्रसाद वितरण के पश्चात भोजन भी करवाया गया । इस अवसर पर , आकाश बौद्ध , श्रीमती पूजा बौद्ध , राहुल दीवान , उपेन्द्र चौबे, मनोज परिहार , कमलेश साहू , सूरज तांडी , जितेन्द्र मिश्रा , रिंकू , लीला यादव , पारूल चक्रवर्ती एवं वृद्धाश्रम में रहने वाले बुजुर्ग उपस्थिति थे ।