प्रमिला गोकुलदास डागा कन्या महाविद्यालय में व्यंजन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया,लगभग 40छात्राएं सहभागी हुई..
December 7, 2022रायपुर , 7 दिसंबर / आज दिनांक 7:12:2022 दिन बुधवार को श्रीमती प्रमिला गोकुलदास डागा कन्या महाविद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतर्गत व्यंजन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। व्यंजन प्रतियोगिता में लगभग 40छात्राएं सहभागी हुई। प्रतियोगिता को मीठा,नमकीन एवं बेकरी ऐसे तीन भागों में रखा गया।

बीए बीकॉम बीएससी एवं बीसीए संकाय की छात्राओं ने अपनी पाककला का कुशलता से प्रदर्शन किया। नमकीन व्यंजन में स्टफ्ड फरा,फरा,ढोकला,दही बड़ा,साबूदाना बडा, तो मीठे व्यंजन में घीवर,गाजर का हलवा और खीर,लौकी की खीर, फ्रूट कस्टर्ड और बेकरी में केक, चॉकलेट केक,पेस्ट्री के प्रकार बनाये।

नमकीन व्यंजन
हार्दिक साहू – प्रथम
साक्षी साहू – द्वितीय
वीणा देवांगन – तृतीय
तनु सिंह – सांत्वना
मीठा व्यंजन
रीतू सोनी- प्रथम
नेहा वर्मा – द्वितीय
मनज्योत कौर – तृतीय
मेघा भारती – सांत्वना
मंताशा खान – सांत्वना
बेकरी
नेहा सेन- प्रथम
दीक्षा यादव – द्वितीय
तनु सिंह – तृतीय
पायल ठाकुर- सांत्वना
विजेता रहे।
डॉ मधुलिका चौबे, डॉ शिखा मित्रा, डाॅ रानीपुष्पा बघेल निर्णायक थे।


