श्री रामचन्द्र जी का विवाह महोत्सव श्री जैतू साव मठ मंदिर पुरानी बस्ती में सपंन्न
November 28, 2022
रायपुर,28 नवम्बर प्रभु श्री राम जी का विवाह माता जनक नंदिनी सीता के साथ संपन्न हुआ अफगान माह के शुक्ल पक्ष पंचमी तिथि को राजा जनक जी ने माता सीता के विवाह हेतु राजा महाराजाओं को आमंत्रित किया और उसने शर्त रखा की शिव जी के धनुष को जो उठाएंगे उन्हें को सीता जी वर मानकर उन्हीं को वरमाला पहनेंगी आमंत्रित सभी राजाओं ने उस धनुष को उठाने का प्रयास किया सभी असफल रहे प्रभु श्री राम ने धनुष को उठाकर प्रत्यंचा चढ़ा कर उस धनुष को तोड़ दिए माता सीता जी ने प्रभु श्री राम को वरमाला धारण कराए मानकर वरमाला धारण कराई आज के दिन माता सीता और प्रभु श्री राम जी को हल्दी लगाकर नए वस्त्र धारण कराकर दूल्हा दुल्हन के रूप में माला पहना कर दही चूड़ा फल मिष्ठान का भोग लगाकर उपस्थित श्रद्धालुओं को वितरित किया गया इस अवसर पर विवाह के गीत उपस्थित माताओं द्वारा गाया गया एवं धूमधाम से विवाह महोत्सव मनाया जाता है।


