7 दिसंबर को मुंगेली में मनेगा भगवान दत्तात्रेय जयंती , तैयारी को लेकर महादेवघाट में बैठक संपन्न….                     दत्तात्रेय जयंती पर शामिल होंगे प्रदेश भर के गोस्वामी  ..

7 दिसंबर को मुंगेली में मनेगा भगवान दत्तात्रेय जयंती , तैयारी को लेकर महादेवघाट में बैठक संपन्न…. दत्तात्रेय जयंती पर शामिल होंगे प्रदेश भर के गोस्वामी ..

November 28, 2022 0 By Central News Service


रायपुर,27 नवंबर /छत्तीसगढ़ सनातन दसनाम गोस्वामी समाज पंजीयन क्रमांक 1657,कोर कमेटी की बैठक आज दिनांक 27-11-22 दिन रविवार को सामाजिक भवन महादेव घाट स्थित रायपुरा रायपुर में सम्पन्न हुई।


प्रांतीय अध्यक्ष श्री प्रभाकर कृष्ण बन गोस्वामी एवं महासचिव श्री दिनेश पुरी गोस्वामी ने जानकारी दी है कि, भगवान दत्तात्रेय जयंती के पावन अवसर पर दिनांक 7-12-22 को मुंगेली में गरिमामय भव्य आयोजन किया जाना निश्चित किया गया है।


इस अवसर पर गौर कांपा आश्रम के थानापति पूज्य श्री 1008 श्री विवेक गिरी जी महाराज मुख्यअतिथि होंगे। समाज के समस्त महंत गण, संस्थापक सदस्यों एवं संरक्षक सदस्यों, वरिष्ठ जनों‌ सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश के समस्त पदाधिकारी एवं ‌जिलों के पदाधिकारि गण , सदस्य गण सपरिवार उपस्थित होंगे। प्रातः 10 बजे शोभा यात्रा मुंगेली शहर भ्रमण करेगी, तत्पश्चात मंचीय कार्यक्रम होंगे।
आज के बैठक में श्रद्धेय महंत श्री हरभुषण गिरी जी, संरक्षक महोदय श्री चित्रसेन गिरी जी, संस्थापक सदस्य श्री कुबेर प्रकाश गिरी जी,मोहन पुरी जी, मुंगेली जिला के संरक्षक श्री संजय गिरी जी, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष श्री विरेन्द्र पुरी जी, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष श्री प्रितम गिरी जी पूर्व महासचिव श्री नरेन्द्र पुरी जी, रायपुर जिला अध्यक्ष श्री वेद पुरी जी, दुर्ग जिला अध्यक्ष श्री दीपक बन जी, उपाध्यक्ष श्री राजेन्द्र पुरी जी, उपाध्यक्ष श्री विक्रांत बन जी बेमेतरा से समाज के सम्माननीय श्री रेखराज पुरी जी, रायपुर जिला कोषाध्यक्ष श्री योगेन्द्र पुरी जी, संगठन सचिव श्री रमेश पुरी (रम्मू) सहीत बड़ी संख्या में प्रदेश भर से सदस्य उपस्थित हुए।