शासकीय माता कर्मा कन्या महाविद्यालय में स्वीप जागरूकता अभियान के तहत भाषण एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न …

शासकीय माता कर्मा कन्या महाविद्यालय में स्वीप जागरूकता अभियान के तहत भाषण एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न …

November 17, 2022 0 By Central News Service

महासमुंद 17 नवंबर 2022/ शासकीय माता कर्मा कन्या महाविद्यालय महासमुंद में स्वीप जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत डॉक्टर मालती तिवारी स्वीप जिला नोडल अधिकारी के दिशा निर्देशन एवं महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ रमेश कुमार देवांगन के मार्गदर्शन तथा सहायक प्राध्यापक वी के साहू एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉ सरस्वती वर्मा के निर्देशन में स्वीप जागरूकता के अंतर्गत भाषण एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जिसका विषय “लोकतंत्र के सशक्तिकरण में मीडिया की भूमिका” रखा गया था। जिसमें भाषण प्रतियोगिता में कुमारी देहुती बीएससी द्वितीय वर्ष ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। तथा क्विज प्रतियोगिता में कुमारी राही साहू बी ए तृतीय वर्ष ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।


इन छात्राओं के उज्जवल भविष्य के लिए महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉक्टर शीलभद्र कुमार, डॉ स्वेतलाना नागल एवं महाविद्यालय के समस्त अध्यापकों ने अपनी शुभकामनाएं दी।