सन्नी अग्रवाल के राइट हैंड ने कमरे को लेकर मचाया बवाल, कर्मचारियों को जमकर लगाई लताड़

सन्नी अग्रवाल के राइट हैंड ने कमरे को लेकर मचाया बवाल, कर्मचारियों को जमकर लगाई लताड़

November 16, 2022 0 By Central News Service

बिलासपुर। 16 नवम्बर / मंगलवार की रात को छत्तीसगढ़ भवन में कमरे को लेकर जोरदार हंगामा मचा। छत्तीसगढ़ भवन निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष को सम्मानजनक कमरा नहीं मिलने से उनके समर्थक और सबसे करीबी माने जाने वाले के सूरज ने अपने साथियों के साथ छत्तीसगढ़ भवन के स्टाफ से भिड़ गए। कमरा नंबर को लेकर कांग्रेस नेता छत्तीसगढ़ भवन के स्टाफ पर भड़के।

दरअसल कल मंगलवार को इसी भवन में पूर्व मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल के लिए भी एक कमरा आरक्षित था। उन्हें स्वदेशी मेला के समापन कार्यक्रम में पहुंचना था। जो बचा दूसरा कमरा था उसे छत्तीसगढ़ संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष के नाम से कर दिया गया।लेकिन उनके कार्यकर्ताओं को यह आवंटित कमरा दोयम दर्जे का लगा।

और वे छत्तीसगढ़ भवन संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सुशील सनी अग्रवाल के लिए वही कमरा मांग रहे थे जो प्रोटोकॉल ने बृजमोहन अग्रवाल के लिए आरक्षित कर रखा था। लेकिन स्टाफ के द्वारा ऐसा करने में असमर्थता जाहिर करते ही के सुरज भड़क गए। और छत्तीसगढ़ भवन के कर्मचारियों तथा अधिकारियों से अच्छे कमरे की मांग देर रात तक करते रहे।

जानकारी मिली है कि नाराज कांग्रेस कार्यकर्ता एसडीएम को छत्तीसगढ़ भवन बुलाने पर अड़ गए। देर रात तक जैसे तैसे मामला शांत हो पाया।