शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासमुंद के वाणिज्य संकाय में विज्ञापन बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन
November 17, 2022
महासमुन्द 17 नवंबर 2022/ शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ श्रीमती अनुसुइया अग्रवाल के निर्देशन व विभागाध्यक्ष वाणिज्य संकाय अजय कुमार राजा के मार्गदर्शन में वाणिज्य संकाय के विद्यार्थियों को विपणन प्रबन्धन में विज्ञापन की आवश्यकता को समझाने हेतु विज्ञापन बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
जिस पर छात्र छात्राओं द्वारा उत्पाद की उपयोगिता गुण रंग रूप संरचना को प्रदर्शित करते हुए उपभोक्ता को वस्तु क्रय करने हेतु प्रेरित करने विज्ञापन किया गया। श्री अजय कुमार राजा विभागाध्यक्ष वाणिज्य संकाय द्वारा आज के प्रतिस्पर्धा के युग मे विज्ञापन की महत्ता को बताते हुए कहा कि “जो दिखता है वही बिकता है” विज्ञापन पर किया गया व्यय कभी व्यर्थ नही जाता, यह व्यय न होकर विनियोग है जिससे उत्पाद का प्रचार प्रसार कर भविष्य में लाभ कमाया जाता हैं।

इस प्रतियोगिता में बी कॉम तृतीय वर्ष के छात्र पुष्कर साहू ने प्रथम स्थान व एम कॉम तृतीय सेमेस्टर के वंदना सेन, अजय साव,पुरुषोत्तम साहू ,नूतन साहू व भागवत दिवान के समूह ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। छात्र छात्राओं के इस नवाचार आयोजन हेतु प्रभारी प्राचार्य डॉ ई पी चेलक, डॉ रीता पांडे कला संकाय प्रमुख, करुणा दुबे विज्ञान संकाय प्रमुख, डॉ मालती तिवारी , डॉ. नीलम अग्रवाल ,डॉ. आर.के.अग्रवाल,श्री सी.खलखो , एस.आर.रात्रे, मनीराम धीवर , डॉ. दुर्गावती भारतीय , सीमारानी प्रधान, प्रदीप कन्हेर, सरस्वती सेठ , श्रीमती राजेश्वरी सोनी, प्रियंका सोनवानी, केशर चंद्र वनपाल, मनबोध चौहान, मनीषा बेहरा, अजय देवांगन, दिलीप लहरे, आशुतोष गोस्वामी, दिलीप बढ़ाई, जगदीश सत्यम, प्रियंका चक्रधारी, परवीन करीम, योगेश साहू, गुप्तेश नामदेव, राजेश शर्मा सहित महाविद्यालय के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों ने शुभकामनाएं प्रेषित की।





