ग्राम झारा में क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ आयोजन..खेल से सयंम अनुशासन की शिक्षा मिलता है.. ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ी राज्य स्तर और नेशनल स्तर के खेल खेलें और देश का नाम रौशन करें- जिला अध्यक्ष दुबे लाल साहू

ग्राम झारा में क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ आयोजन..खेल से सयंम अनुशासन की शिक्षा मिलता है.. ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ी राज्य स्तर और नेशनल स्तर के खेल खेलें और देश का नाम रौशन करें- जिला अध्यक्ष दुबे लाल साहू

October 19, 2022 0 By Central News Service

खल्लारी 19 अक्टूबर 2022/ ग्राम झारा स्टार क्रिकेट क्लब के तत्वाधान में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन सम्पन्न हुआ ,कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य अलका नरेश चन्द्राकर एंव विशेष अतिथि के रूप में भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष दुबेलाल साहू उपस्थित रहे।
सभी ने भारत माता की तैल चित्र पर पूजा अर्चना कर कार्ययक्रम का शुरुवात किया गया ।
क्लब के सदस्यों एंव ग्रामीणों के द्वारा सभी अतिथीयों का आत्मीय स्वागत पुष्प गुच्छ एंव माला पहना कर अतिथि स्वागत किया गया ।
विशेष अतिथि दुबेलाल साहू ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल और खिलाड़ी जीवन ,बहुत महत्वपूर्ण होता है खेल से सयंम अनुशासन की शिक्षा मिलता है,और खेल खेलने से शरीर भी स्वस्थ रहता है।
मेरे दिली इच्छा है कि हमारे ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ी राज्य स्तर और नेशनल स्तर के खेल खेलें और देश का नाम रौशन करें।


वही जिला पंचायत सदस्य अल्का चन्द्राकर ने खिलाड़ियों को शुभकामनाये देते हुए कहा कि खिलाड़ी के जीवन मे खेल का अलग महत्व होता है ,खिलाड़ी खेल को ही अपना भगवान मानता है,खेल और शिक्षा दोनों का सामंजस्य बहुत जरूरी है तभी खिलाड़ी आगे बढ़ पाता है,एक खिलाड़ी को नशापान से सदैव दूर रहना चाहिए,जिस प्रकार से आप सभी ने खेल का आयोजन किया है जिससे पता चलता है कि आपके युवा क्लब में संगठन मजबूत है,बिना संगठन शक्ति से कोई भी कार्य पूरा होना मुश्किल हो जाता है ,वही पुनः सभी खिलाड़ियों को मैं बधाई देती हूं कि वो खेल की दिशा में आगे बढ़कर कर राज्य और देश का नामरोशन करे।


मुख्य रूप से -धरम दिवान मण्डल अध्यक्ष ,किशोर सिन्हा जिला संयोजक, नीलकंठ साहू जिला कोषाध्यक्ष पिछड़ावर्ग मोर्चा, प्रेमलाल दिवान सरपंच ,ओमप्रकाश निषाद पूर्व सरपंच ,रामधन साहू पोस्टमेन, हरेकृष्ण साहू ,बिहान योजना सदश्य – पदमा दुबे ,उतरा साहू ,सरेन्द्र भठिया ,सालिक राम साहू ,टीकम दिवान ,सरेन्द्र साहू ,ओमप्रकाश शर्मा ,जितेंद्र दिवान ,विक्की साहू ,सूरज निषाद ,पूरन दिवान , सहित स्टार क्रिकेट क्लब के सदस्य एंव ग्रामीण जन उपस्थित रहे ।