बच्चों में पठन कौशल विकसित करने 4 दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण…

बच्चों में पठन कौशल विकसित करने 4 दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण…

October 20, 2022 0 By Central News Service

महासमुंद 20 अक्टूबर 2022/ राजीव गांधी शिक्षा मिशन व रूम टू रीड के तत्वाधान में विकासखंड समन्वयक स्रोत केंद्र बागबाहरा में 30 चयनित शालाओं के कक्षा पहली पढ़ाने वाले शिक्षकों का 4 दिवसीय प्रशिक्षण दिनांक 17 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक सम्पन्न हुआ।रूम टू रीड संस्था द्वारा बच्चों में पढ़ने की कौशल व पढ़ने की आदत विकसित करने विकासखंड के 30 शालाओं में बच्चों के पठन लेखन कौशल हेतु प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है।

इस प्रशिक्षण में भाषा की बुनियादी समझ के लिए मौखिक भाषा विकास,ध्वनि जागरूकता, वर्ण ज्ञान, शब्द भंड़ार, धारा प्रवाह पठन, समझ के प्रश्न, लेखन,और स्वतंत्र पठन के समय इन 8 खंडों के आधार पर बच्चों में पठन-लेखन कौशल विकसित की जाएगी साथ ही पुस्तकालय की स्थापना भी की जा रही है ताकि बच्चों में पढ़ने की आदत विकसित हो सके ।

प्रशिक्षण के इस चरण में कक्षा 1 प्रभारियों का पहले चरण में प्रशक्षिण विकासखंड समन्वयक श्री केवल राम टंडन की उपस्थिति में सम्पन्न किया गया ।इस प्रशिक्षण के माध्यम से प्रशिक्षित कक्षा 1 प्रभारियों द्वारा शालाओं में बच्चों में पढ़ने की कौशल व पढ़ने की आदत विकसित करने के लिए विभिन्न गतिविधियों द्वारा जानकारी प्राप्त कर शाला में बच्चों के विकास करेंगे।

मुख्य प्रशिक्षण कर्ता के रूप में रूम टू रीड के फेसिलिटेटर-अमित, जितेंद्र सोनबेर, योगेश रहे साथ ही रूम टू रीड राज्य कार्यालय से प्रदीप सिंह,व गौतम सोनी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।