बेकिंग न्यूज – अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष बने मल्लिकार्जुन खड़गे… शशि थरूर ने मानी हार..

बेकिंग न्यूज – अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष बने मल्लिकार्जुन खड़गे… शशि थरूर ने मानी हार..

October 19, 2022 0 By Central News Service

रायपुर/दिल्ली 19 अक्टूबर 2022/अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी में चल रहे ऊथल पथल पर आज कांग्रेस सदस्यों के द्वारा किए गए वोटों कि गिनती शुरू हो गया है। जिसमें मिली जानकारी के मुताबिक कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे का कांग्रेस अध्यक्ष बनना लगभग तय हो गया है, क्योंकि वोटो की गिनती में वो शशि थरूर से काफी आगे निकल गए हैं।

आपको अपडेट बता दें कि मल्लिकार्जुन खड़गे को अब तक करीब 7000 वोट कि प्राप्ति हो चुकी हैं, वही कांग्रेस नेता अध्यक्ष पद के दावेदार शशि थरूर को करीब 1000 वोट मिले हैं। जानकारी पर शशि थरूर ने हार मान ली है और मल्लिकार्जुन खड़गे को बधाई दी है।

बता दें कि आज सुबह 10 बजे से ही वोटो की गिनती प्रारंभ हुई और अब नतीजा आने वाला हि है लेकिन इतने बड़े फासले को शशि थरूर पुरा नही कर पाएंगे, इसलिए उन्होंने हार स्वीकार कर लिया है।

वोटों कि फासले के अनुसार खड़गे ने अपने प्रतिद्वंद्वी शशि थरूर को पराजित कर यह जीत दर्ज की। हालांकि वे कितने वोटो से जीते, अभी तक पता नही चला है। कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए 17 अक्टूबर को वोटिंग हुई थी। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और कई अन्य वरिष्ठ नेताओं समेत करीब 9500 डेलीगेट (निर्वाचक मंडल के सदस्यों) ने पार्टी के नए अध्यक्ष के चुनाव के लिए मतदान किया था।

इस चुनाव के नतीजे के बाद कांग्रेस पार्टी हो 24 साल बाद गैर गांधी परिवार का अध्यक्ष मिलेगा। मल्लिकार्जुन खड़गे 2021 से राज्यसभा के विपक्ष के मौजूदा नेता हैं। बता दें कि इससे पहले, उन्होंने 2014 से 2019 तक लोकसभा में कांग्रेस के नेता के रूप में कार्य किया। मल्लिकार्जुन खड़गे एवं शशि थरूर दोनों ही कांग्रेस नेता गांधी परिवार के काफी नजदीकी माने जाते है। लेकिन जैसे ही मतदान कि प्रकिया के बारे चर्चा गर्म हुआ तो दोनों नेताओं को छोड़कर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का नाम सबसे ऊपर आया था। जिसको कमेटी ने बैठक के माध्यम से मना कर रजामंदी कर लि थी।

लगभग जीत कि परचम लहराने वाले खड़गे को लगातार बधाई देने का दौर शुरू हो गया है।