भागिरथ बने संसदीय सचिव द्वारकाधीश यादव.. विद्यार्थियों कि परेशानी दुर करने एमएससी गणित व बॉटनी विषय में 25-25  सीटें बढ़कर स्वीकृति दिलाई..

भागिरथ बने संसदीय सचिव द्वारकाधीश यादव.. विद्यार्थियों कि परेशानी दुर करने एमएससी गणित व बॉटनी विषय में 25-25 सीटें बढ़कर स्वीकृति दिलाई..

October 14, 2022 0 By Central News Service

बागबाहरा 14 अक्टूबर 2022/ खल्लारी विधानसभा क्षेत्र को एक ऐसा नेतृत्व मिला है जो लगातार विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य कर रहे हैं और लगातार उनके भगीरथ प्रयासों को सफलता प्राप्त भी हो रही है। खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव की जिंदगी, कार्यशैली और क्षेत्र के प्रति समर्पण को देखकर के मंत्री भूपेश बघेल के द्वारा उन्हें संसदीय सचिव के पद पर आसीन कराया गया।

संसदीय सचिव बनने के बाद खल्लारी विधानसभा क्षेत्र में विकास की गंगा और तेजी से बहने लगी। उनके प्रयासों में से एक बागबाहरा स्थित शासकीय कॉलेज में स्नातकोत्तर के विषयों में सीटों वृद्धि का रहा। जिसे सफलता मिली है और अब बागबाहरा स्थित शासकीय खेमराज लक्ष्मीचंद कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में स्नातकोत्तर स्तर पर एमएससी गणित में 25 सीटें और एमएससी बॉटनी में 25 सीटें और स्नातक स्तर पर भूगोल और अंग्रेजी साहित्य 2 नवीन विषयों में 250 250 सीटों की स्वीकृति हुई है।

उच्च शिक्षा विभाग के द्वारा विषय वृद्धि के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। बागबाहरा में स्नातक स्तर पर एमएससी गणित और बॉटनी की पढ़ाई व स्नातक स्तर पर भूगोल एवं अंग्रेजी साहित्य की पढ़ाई प्रारंभ होने की बात सुनकर हर्ष हो रहा है।