रूम टू रीड पुस्तकालय व् समुदाय का अवलोकन..

रूम टू रीड पुस्तकालय व् समुदाय का अवलोकन..

October 14, 2022 0 By Central News Service

बागबाहरा 13 अक्टूबर 2022 /राजीव गाँधी समग्र शिक्षा मिशन व् रूम टू रीड द्वारा संचालित पठन लेखन –पुस्तकालय कार्यक्रम का प्राथमिक शाला जामली में अवलोकन किया गया | रूम टू रीड राष्ट्रीय कार्यालय दिल्ली से रवि जी व् राज्य कार्यालय रायपुर से प्रदीप जी ,गौतम सोनी जी द्वारा कल दिनांक 13 अक्टूबर 2022 को बच्चों में पढ़ने की आदत तथा अभिभावकों का घर में बच्चो के साथ सहयोग जानने के लिए अवलोकन विजिट किया गया समुदाय के साथ बैठक कर उक्त प्रक्रियाओं को जानने का प्रयास किया गया,अवलोकन के बाद अभिभावकों को घर में बच्चो के सीखने – सीखाने में मदद करने प्रेरित किया।

समुदाय अवलोकन के उपरांत शाला स्तर पर निर्माण किये पुस्तकालय का अवलोकन कर नियमित बच्चो में पढने की आदत विकसित करने प्रेरित किया साथ ही शाला अवकाश के बाद भी पुस्तकालय खुली रहे इसके लिए समुदाय से विशेष आग्रह किया |

इस अवलोकन कार्यक्रम में शिक्षक केवल राम सिन्हा,दीपक पटेल,ढालू राम साहू के साथ ग्राम के सरपंच जागेश्वर दीवान ,शाला विकास समिति से बलराम चंद्राकर,डालेश्वर,गेंदराम,नारद राम,तुला राम ,गायत्री,ग्राम प्रमुख-तेजराम,विनय मालिकराम,संजय सुंदर ,चंद्रशेखर के साथ रूम टू रीड से जीतेन्द्र सोनबेर का विशेष मार्गदर्शन प्राप्त हुआ|
उक्त जानकारी केवल राम सिन्हा शिक्षक के द्वारा दिया गया।