भाजपा नेता उतरे पीड़िता के परिजनों को डराने धमकाने.. मामला छात्रा को जबरदस्ती कार में बैठाने और मोबाइल लूट का..

भाजपा नेता उतरे पीड़िता के परिजनों को डराने धमकाने.. मामला छात्रा को जबरदस्ती कार में बैठाने और मोबाइल लूट का..

October 14, 2022 0 By Central News Service

महासमुंद 14 अक्टूबर 2022/ महासमुंद सिटी कोतवाली में दिनांक 11 अक्टूबर को एक FIR दर्ज कायम हुआ था, जिसमें पीड़िता छात्रा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि कालेज से वापस घर लौटे वक्त आरंग निवासी लखन साहू विशाल मेगा मार्ट पर कार रोककर पीड़िता को जबरदस्ती कार में बैठाने कि कोशिश किए जब अपने मंसूबे में कामयाब नही होने पर उक्त छात्रा के मोबाइल एवं कवर में रखें नगदी पैसे लेकर फरार हो गए थे। सिटी कोतवाली ने उक्त रिपोर्ट के माध्यम से आरोपी आरंग निवासी लखन साहू और उनके सहयोगियों को गिरफ्तार किया है।

जिसके बीच बचाव में अपने आप को आरोपी लखन साहू का रिस्तेदार एवं भाजपा नेता बता रहे सख्श ने पीड़िता के परिजनों को उक्त केस को वापस लेने या फिर आपसी समझौते करो कहकर धमकी भरे शब्दों से आगे देख लेने कि बात कहा ।

पीडिता के दादा जी ने बताया कि जब से हमने उस व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराएं है,तब से हमें हमारे घर भीतर, गांव में आकर लगातार धमकी भरे शब्दों में केस वापस लेने एवं आपसी सुलह कर देंगे करके डराया धमकाया जा रहा है।

मेरे घर में बहू बेटियां रहती है जब इस तरह कि बातें होती है तो सभी लोग किसी बड़ी अनहोनी घटनाओं से डरें सहमे रहते है। इसलिए मैंने पुलिस प्रशासन से कल दिनांक 13 अक्टूबर को उक्त व्यक्तियों के ऊपर कड़ी कार्यवाही करने का निवेदन किया हूं।

आपको बता दें कि पीड़िता के दादा जी के समक्ष जब उन्होंने दो तीन भाजपा नेताओं का नाम उच्चारण किया था,तब हम ने पड़ताल के लिए आरंग विधानसभा के पूर्व विधायक एवं महासमुंद भाजपा नेता से उक्त व्यक्ति के बारे में बात किए तो उन्होंने उस व्यक्ति को पहचानने से इंकार किया। इसके अलावा उक्त सख्त ने अपने आने के पहले 8 से 10 पुरूष एवं महिलाओं को रोज भेज चुके है। जब बात नही बनी तब स्वयं आकर पीड़िता के परिजनों को पार्टी कौफ दिखाते देख लेने कि बात कहें हैं।