शरद पूर्णिमा में शामिल हुए किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष- दुबेलाल साहू…

शरद पूर्णिमा में शामिल हुए किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष- दुबेलाल साहू…

October 11, 2022 0 By Central News Service

बागबाहरा 11 अक्टूबर 2022/ ग्राम सिर्री में धूमधाम से शरद पूर्णिमा का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ ,कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष दुबेलाल साहू मुख्यातिथि के रूप में शामिल हुए।ग्रामवासियों ने सभी अतिथियों का आत्मीय स्वागत फूलमाला और पुष्पगुच्छ भेंट कर किया ,ग्राम पंचायत पठारी मुड़ा सरपंच चमेली रमेश साहू ने स्वागत भाषण दिया ।

दुबेलाल साहू ने अपने उध्बोधन में ग्रामीणजनों को संबोधित करते हुए कहा कि सर्वप्रथम सभी ग्रामवासियों का आभार एंव शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं ,शरद पूर्णिमा हमारे हिन्दू संस्कृति की एक अहम पर्व में से एक है। आज शरदपूर्णिमा के दिन माता लक्ष्मी की विशेष पूजा अर्चना होती है ,एंव आज के आराधना करने वाले सभी भक्तों पर माता लक्ष्मी धन्य धान्य सुख समृद्धि प्रदान करती है।


पौराणिक कथाओं को बताते हुए साहू जी ने माता लक्ष्मी जी को समुद्र मंथन में प्राकट्य होना बताया और शरद पूर्णिमा की चन्द्रमा को रोगनाशक दुःखनाशक एक वैध का रूप बताया प्रसाद के रूप मे दिया जाने वाला खीर को दवाई बताया ,इस रात चन्द्रमा अपने सोलह कलाओं में परिपूर्ण और और अमृत का वर्षा करने वाला बताया ।
इस पौराणिक किवदंती को हजारों की संख्या में उपस्थित जनसभा ने एकाग्रता के साथ सुनकर तालिया बजाई।


इस अवसर पर मुख्यरूप से उपसरपंच वीरेंद्र चन्द्राकर , वरिष्ठ नेता केशव चन्द्राकर ,समारू यादव पंच ,गांव प्रमुख डोमार सिंग पटेल ,पोत राम साहू , रमेश साहू , किशोर साहू ,लाला राम साहू , लखन यादव , पुरुषोत्तम साहू , भारती साहू महामंत्री महिला मोर्चा खल्लारी मण्डल , मलेश्वरी दिवान , कमला चक्रधारी , कुमारी यादव ,पीली बाई साहू ,उमाबाई साहू ,सहित ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहें।