
क्षेत्रीय स्तरीय कैरम प्रतियोगिता का आयोजन आदर्श विद्यालय टाटिबंद में हुआ संपन्न ..
September 14, 2022आदर्श विद्यालय टाटीबंध रायपुर में अंतिय शालेय कैरम प्रतियोगिता में रायपुर, महासमुन्द्र, धमतरी, गरियाबंध बलौदाबाजार के लगभग 130 छात्र- छात्राओं ने भाग लिया यह प्रतियोगिता 17 वर्ष, 19 वर्ष वर्ग बालिका आयु बालक आयोजित हुआ।
प्रतियोगिता का उद्घाटन शाला के प्राचार्य श्री बी. सुल्तान एवं उप प्राचार्य देव अर्चना राय के कर कमलो से खेल कैरम का शुभारंभ किया, जिसमें सम्मिलित पी.टी. आई. अमित तिवारी, भूपेका पांडे, एच. एस राजपूत, निलेश देवांगन, जया सादू अंजू वर्मा, भारती साहू एवं संजय भंसाली उपस्थित थे।
मुख्य अतिथि ने अपने उदबोधन में खिलाड़ीयो को अपने अनुशासन में रहते हुए प्रतियोगिता में खेल भावना से खेलने को कहा। उक्त प्रतियोगिता में चयनित छात्र- छात्रायें 10 अक्टूबर से 13 अक्टूबर भतक जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाटापारा में सम्मिलित होगे।
