महासमुंद शासकीय माता कर्मा कन्या महाविद्यालय में नवप्रवेशित छात्राओं का परिचय सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित…
September 14, 2022
महासमुंद 14 सितंबर 2022/ शासकीय माता कर्मा कन्या महाविद्यालय में दिनांक 12 सितंबर 2022 को इंट्रोडक्शन (परिचय) नव प्रवेशित छात्राओं के लिए कार्यक्रम आयोजित हुआ।
कार्यक्रम के प्रारंभ में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ रमेश कुमार देवांगन द्वारा छात्राओं को आशीर्वचन एवं महाविद्यालय की संक्षिप्त जानकारी, जिसमें महाविद्यालय का इतिहास और उपलब्धियों से उन्हें अवगत कराया। साथ ही उन्होंने छात्राओं को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम में महाविद्यालय में संचालित कला संकाय, विज्ञान संकाय एवं वाणिज्य संकाय के समस्त
सहायक प्राध्यापकों एवं अतिथि व्याख्याताओं ने अपने प्रेरणादायक वचन के साथ छात्राओं को अपना परिचय दिया। साथ ही महाविद्यालय में महत्वपूर्ण समितियों से अवगत कराया ।
इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के कार्यालय स्टाफ ने भी अपना परिचय देते हुए छात्राओं को उन्हें किसी भी समस्या के समाधान हेतु संपर्क करने के लिए जानकारी प्रदान की ।

इस कार्यक्रम का संचालन सहायक प्राध्यापक हिंदी डॉ सरस्वती वर्मा एवं सहायक प्राध्यापक अंग्रेजी कुमारी
प्रेरणा इक्का द्वारा किया गया । धन्यवाद ज्ञापन सहायक प्राध्यापक समाजशास्त्र वी के साहू द्वारा किया गया ।
इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के कला संकाय के प्रभारी वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ शीलभद्र कुमार, विज्ञान संकाय प्रभारी डॉ स्वेतलाना नाग ल, डॉक्टर शालिनी वर्मा, सुश्री वंदना यादव,सुश्री कविता गहिरा, अरविंद साहू, अतिथि व्याख्याता डॉ मंजू शर्मा, टेसर साहू, श्रद्धा अग्रवाल, सतनाम कौर, पवन साहू , हेमराज दौरा साथ ही कार्यालय स्टाफ गजपति पटेल, अश्वनी कुमार लोधी, लेखराज बंजारे ,अहिल्या लहरे ,विनोद लहरे उपस्थित थे।
इस कार्यक्रम में छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और अपने गुरुजनों के संघर्ष और अनुभवों से रूबरू हुए।








