33वीं वेस्ट जोन जूनियर एथेलेटिक्स प्रतियोगिता के दूसरे दिन प्रदेश की बेटियों ने लहराया परचम
September 10, 2022रायपुर,10-09-2022 कोटा स्थित स्वामी विवेकानंद स्टेडियम में चल रहे तीन दिवसीय 33वीं वेस्ट जोन जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में प्रदेश की बेटियों ने परचम लहराया है। छत्तीसगढ़ की मंजू मोदीवम ने अंडर 18 वर्ग में 5000 मीटर रेस वॉक 30.58 मिनट में पूरा कर दूसरे दिन पहला स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया है। वहीं, इसी इवेंट में तन्नू रुहेला ने 33.38 मिनट में रेस पूरी कर कांस्य पदक अपने नाम किया। साथ ही लांग जंप अंडर 18 में तारानिका टेटा को कांस्य, जेवलिन थ्रो अंडर 16 में सानिया सिन्हा को कांस्य, हाई जंप अंडर 16 में सानिया सिन्हा को कांस्य पदक हासिल हुआ।


प्रतियोगिता का समापन 11 सितंबर, रविवार को शाम 4 बजे होगा। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय श्री उमेश पटेल, उच्च शिक्षा एवं खेल मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन शामिल होंगे। वहीं, कार्यक्रम अध्यक्ष के रूप में माननीय श्री सत्यनारायण शर्मा जी, विधायक, रायपुर ग्रामीण शामिल होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में माननीय श्री केशरीलाल वर्मा, कुलपति जी, पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर, माननीय श्री गुरप्रीत सिंह बाम्बरा जी, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ खाद्य उद्योग, माननीय श्रीमती श्वेता सिन्हा श्रीवास्तव जी, संचालक, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, छत्तीसगढ़ और माननीय श्री एस के गोयल जी, एमडी, बजरंग इस्पात शामिल होंगे। सभी अतिथियों के गरिमामयी उपस्थिति से समापन समारोह कार्यक्रम संपन्न होगा।

- जीएस बामरा, अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ एथलेटिक्स संघ


