बागबाहरा ब्लॉक में 13 सुत्रीय मांगों को लेकर धरना में बैठे सरपंच संघ को जनपद उपाध्यक्ष भेखलाल साहू का समर्थन…

बागबाहरा ब्लॉक में 13 सुत्रीय मांगों को लेकर धरना में बैठे सरपंच संघ को जनपद उपाध्यक्ष भेखलाल साहू का समर्थन…

September 10, 2022 0 By Central News Service

बागबाहरा 10 सितंबर 2022/ प्रदेश स्तरीय सरपंच संघ द्वारा 13 सूत्रीय मांग हेतु धरना प्रदर्शन किया जा रहा है समर्थन देने पहुंचे जनपद उपाध्यक्ष बागबाहरा भेखलाल साहू । पूरे छत्तीसगढ़ में प्रदेशव्यापी सरपंच संघ के द्वारा अपनी मांग को लेकर धरना प्रदर्शन करने अपने अपने ब्लॉक में बैठे हैं।

सरपंच संघ के द्वारा लगातार 19 दिन से अपनी मांगों को पुरजोर तरीके से उठा रहे हैं। सरपंच साथी पंचायत के सभी कामों को कराने के लिए कार्य एजेंसी है लाखों रुपए निर्माण कार्य में तो लगा देते हैं पर भुगतान सही समय में नही हो पाने की वजह से बहुत ज्यादा आर्थिक क्षति होती है दुकानदार ब्याज के रूप में अतिरिक्त राशि देने को सरपंच को मजबूर कर देते हैं ।

15 वे वित्त की राशि केंद्र सरकार के द्वारा ग्राम पंचायत को मूलभूत कार्य के लिये दिया जाता है पर राज्य सरकार उस राशि में भी हस्तक्षेप कर अपनी मर्जी से राशि को खर्च करने को पंचायत को बाध्य किया जाता है । लंबे समय तक आंदोलन की वजह से ग्राम पंचायत के कार्य अवरुद्ध हो गया है सरकार तत्काल सरपंच साथियों के उचित मांग को पूरा करे।

राज्य सरकार के अड़ियल रवैये की वजह से आज यह हालात निर्मित हो रही है । सरपंच संघ के जायज मांगों का समर्थन करता हु और भविष्य में कभी भी सरपंच साथी को हमारे सहयोग की आवश्यकता पड़ेगी हम कंधा से कंधा मिलाकर साथ देंने को आश्वस्त किये ।