गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ,, के जयकारे के साथ मामा भांचा में किया गणपति का विसर्जन..
September 10, 2022
महासमुंद 10 सितंबर 2022/ ग्राम पंचायत मामा भांचा में आज पूरे हर्षोल्लास के साथ गणपति कि विदाई किया । बच्चों ने खास तौर पर गणपति बप्पा मोरिया अगले बरस तू, जल्दी आ के जयकारों के साथ गणपति विसर्जन किया गया।
ग्राम में रिकार्डिंग गानों के साथ गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया। शुक्रवार क़ो शाम तक हवन-पूजन का कार्यक्रम चलता रहा।शनिवार क़ो सुसज्जित वाहनों में प्रतिमाऐं लेकर युवा, महिलाएं, बच्चे प्रतिमा विसर्जन के लिए निकले। गणेश समितियों ने जयकारे के साथ गणपति कि को गली भ्रमण कराएं।

इस दौरान रंग- ग़ुलाल से सराबोर बच्चे एवं युवाओं ने रिकार्डिंग गानों के धुन पर थिरकते हुए यात्रा पूरी की।
गणेश भगवान कि विदाई पर कहीं पर लोगों ने भावभीनी विदाई देकर लोगों ने कहा गणपति बप्पा मोरिया, अगले बरस तू जल्दी आ। प्रतिमा विसर्जन करने बच्चे और महिलाएं भी बढ़ी संख्या में शामिल हुए।

ग्राम मामा भांचा के अरुण साहू ,हरक कन्नौजे, शेखर साहू, गोविंद दिवान, किशन कन्नौजे, सतीश साहू, रवि यादव, मनीष साहू, कौशल साहू, उमेश साहू, लुपेन्द्र साहू, भोला यादव, मुकेश यादव, गुलशन साहू, योगेश गोस्वामी, लिलेश्वर साहू,लोकनाथ यादव, ईशांत दिवान, चंद्रशेखर यादव, नरेश जैन, डागेशवर पटेल,भीमा साहू, लिलक साहू, हेमंत साहू, चोवा पटेल, पुरषोत्तम साहू, कमलेश साहू, रविकांत साहू, तोरण साहू, शुभम् ध्रुव, नेमीचंद निषाद, जितेन्द्र दिवान, अभिषेक दिवान, राहुल दिवान, गोपाल साहू, दिनेश ध्रुव, तरूण ध्रुव, गणेश निषाद, दीपक निषाद, जितेन्द्र पटेल, पुनम पटेल, लोकराम पटेल, भीषण विश्वकर्मा एवं ग्राम वासी बहुतायत कि संख्या में उपस्थित रहे।







