स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन ने अगस्त क्रांति दिवस मनाया…

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन ने अगस्त क्रांति दिवस मनाया…

August 9, 2022 0 By Central News Service


महासमुंद 09 अगस्त 2022/ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के द्वारा आज 9 अगस्त को लोहिया चौक में क्रांति दिवस मनाया गया सर्वप्रथम राष्ट्रगान एवं अमर शहीदों के छाया चित्र पर पुष्प एवं गुलाल लगाकर संगठन के द्वारा उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी गई ।तत्पश्चात भारत माता की जय एवं वंदे मातरम के नारे लगाए गए।

सभा का संचालन संगठन के मंत्री कुबेर प्रकाश गिरी ने की जिसमें संरक्षक प्रलय थिटे ने अपने उद्बोधन में कहा कि सेनानी परिवार प्रतिवर्ष 9 अगस्त को अगस्त क्रांति के रूप में अंग्रेजो के खिलाफ संघर्ष 8 अगस्त को भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत अनवरत 14 अगस्त रात्रि 12:00 बजे तक चली कार्यक्रम के उद्बोधन मे संगठन के अध्यक्ष नारायण नामदेव जी ने महासमुंद जिले के 145 सेनानियों को याद किया एवं उनके बलिदानों को स्मरण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संगठन के मनोज गिरी, मानक नामदेव रवि मेहता पीयूष मेहता संजय गिरी, नारायण नामदेव प्रलय थीटे, कुबेर प्रकाश गिरी जी, मनोज जैन, बसंत चंद्राकर, आनंद गिरी, जीतू नामदेव, उमाशंकर नामदेव, शेष नारायण नामदेव, सच्चिदानंद चंद्राकर ,झम्मन चंद्राकर, रवि चंद्राकर, आदि उपस्थित रहें।