बोलबम कावरियों का श्री फल के साथ स्वागत
August 8, 2022
खिलेश साहू की रिपोर्ट
बालोद जिला के ग्राम अरकार से बोलबम कावरियों की जत्था भूतेश्वर गरियाबंद से जलाभिषेक कर रविवार शाम को तेज बारिश में वापस लौट रहे कवारियो का बोलबम सेवा समिति बगदेही (कुरुद)द्वारा श्री फल भेंट कर स्वागत किया गया! साथ ही सभी कवारियो के रात्रि ठहरने एवं भोजन की उचित ब्यवस्था भी किया गया कवारियो ने गांव की सुख समृद्धि की कामना भी किया इस अवसर पर बोलबम समिति के प्रमुख कामता साहू ,देवसिंग, गौतमसाहू चम्मनयादव, तुलसी यादव,संजय यादव,त्रिदेव साहू हेमूसाहू सहित समिति लोग उपस्थित थे!



