राष्ट्रध्वज अपमान विरोध में कुरुद कांग्रेसियों ने फूंका पुतला
August 8, 2022खिलेश साहू की रिपोर्ट
कुरुद:- रविवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में कुरुद में विगत दिनों हुए एक कार्यक्रम के दौरान हुए तिरंगे के अपमान के विरोध में भारतीय जनता पार्टी का पुतला दहन कर इस घटना की निंदा की गई।शाम को नगर के ह्रदय स्थल पर हुए इस कार्यक्रम में कांग्रेसजनो ने पुलिस कर्मियों की उपस्थिति में पुतला दहन करने में सफल रही।साथ ही नुक्कड़ सभा के माध्यम से भाजपा सरकार के घर-घर तिरंगा कार्यक्रम के विषय पर इसे राष्ट्रध्वज का अपमान व तिरंगा अधिनियम उलंघन बताया।
नगर पंचायत अध्यक्ष तपन चन्द्राकर ने बताया कि घर-घर तिरंगा कार्यक्रम के बहाने तहत भारतीय जनता पार्टी हमारे राष्ट्र ध्वज का अपमान कर रही है।जरूरी नही की तिरंगा घर-घर फहराने से ही राष्ट्रप्रेम नजर आए।दिल से देशभक्ति भी की जा सकती है।पता नही आगे कितने तिरंगे का अपमान भाजपा करती है।
युकां विधानसभा अध्यक्ष व पार्षद देवव्रत साहू ने कहा कि जिस तरह से भाजपा के कार्यकर्ता व पदाधिकारी लगातार तिरंगा उत्सव के बहाने हमारे तिरंगे झंडे का अपमान कर रहे है।कुरुद की घटना बहुत ही शर्मनाक है।स्थानीय विधायक को उस कार्यकर्ता की गलती व सभी की ओर से सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।केवल ट्विटर ,फेसबुक से ही देशभक्ति नही दिखाई जाती।पता नही 15 अगस्त के पहले कितने बार भाजपाई राष्ट्रध्वज
को अपमान करेंगे।जिस तिरंगे को लेकर करोड़ो लोग शहीद हुए है उस तिरंगे को 52 साल तक आरएसएस नागपुर के मुख्यालय पे तिरंगा नही फहराया।लगातार तिरंगे को अपमानित किया गया और आज उसी संगठन से निकले हुए लोग तिरंगे का इतिहास बता रहे है।
इस दौरान पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष रमेशर साहू, सभापति रोशन जांगड़े ,एल्डरमैन बसंत बैस ,महामंत्री कृष्णकुमार साहू , लव चन्द्राकर ,बसंत साहू ,
सन्तोष प्रजापति , पंकज जोशी ,तारेंद्र साहू, उमेश साहू ,गुरुदेव महिपाल ,तुलसी साहू, युवराज साहू,अजय साहू ,तुकेश साहू , डुमेंद्र साहू , गोवर्धन खुटेर ,दशरथ बंजारे , सोहन कश्यप सहित बड़ी संख्या में संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे।



