दुलारू राम सड़क दुर्घटना में घायल गौ माता की सेवा में हमेशा रहता है तत्पर
August 8, 2022अभी तक सौ से भी अधिक घायल गौमाता की निःशुल्क इलाज कर चुका है। हमेशा त्तपर रहा है गौ सेवा के लिए
जीजामगांव– गौ माता की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है हमारे भारतीय संस्कृति में गायो को गौ माता की उपाधि दी जाती है किंतु आज गायो को लावारिश खुला छोड़ दिया जा रहा है जिसके वजह से गाय भैस सड़क पर दुर्घटना का शिकार हो रहे है जो बहुत ही दुखदायक व पीड़ादायक लगता हैं एसे स्तिथि को देखते हुए हमारे अंचल के पीएआईडब्लू दुलारू राम साहू ग्राम मुरा वि.ख. कुरूद जो कि वर्तमान में एआई में गोपाल रत्न अवॉर्ड से पुरुस्कृत हुए हैं इन्होंने निः शुल्क गौ माता की सेवा करने के लिए ऐसे लावारिश पशुओं जो सड़क दुर्घटना होने के बाद तड़पते रहते है या समस्या होता है तो वहां जाकर निःशुल्क प्राथमिक उपचार एवं देख रेख करते है। जैसे हाईवे सड़क में बैठे हुए पशुओं को सड़क से किनारे में करते है ताकि कोई दुर्घटना ना हों। श्री साहू ऐसा करने के लिए युवाओं को प्रेरित करते है साथ ही आस पास के ग्राम के सरपंचों को अवगत कराते रहते है । दुलारु राम साहू द्वारा अभी तक लगभग 100 से अधिक लावारिश पशुओं की नि: शुल्क सेवा प्रदान कर चुके है। श्री साहू कहना है कि गौ माता की सेवा ही मेरे लिए बहुत बड़ी सेवा है और इसको मै अपने जीवन भर करता रहूंगा । दुलारु राम साहू के इस कार्य को देखकर जनप्रतिनिधि जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सुमन साहू, जनपद अध्यक्ष शारदादेवी साहू, दरबा सरपंच सीमा बघेल, लिकेश साहू सरपंच प्रतिनिधि चटौद, मुरा सरपंच जानकी भीषम नागरची, उपसरपंच पुष्पेन्द्र साहू, जनपद सदस्य पुरुषोत्तम साहू, गौरव भोसले, विश्वनाथ साहू, डा. संतोष साहू, बेनीराम साहू, कमलेश कुमार साहू, नागेश्वर साहू, रूपेन्द्र, भारत सहित सरपंच ग्राम पंचायत कोंडापर, खुरसेंगा, मुरा, कोटगांव, करगा, हथबंध एवं आस पास के गांवों के जनप्रतिनिधी द्वारा सरहनिय प्रशंसा करते हुऐ शासन प्रशासन से पुरूस्कार देने की बात करते हुए गौ माता की सेवा में अपना तन मन धन से सेवा करने वाले श्री दुलारु राम साहू के द्वारा युवाओं को गौ माता के प्रति श्रद्धा एवं प्रेरणा का एक ज्वलंत उदाहरण प्रस्तुत कर रहा है।



