नो पार्किंग में खड़े वाहनों पर रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, क्रेन से हटाए वाहन

नो पार्किंग में खड़े वाहनों पर रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, क्रेन से हटाए वाहन

October 24, 2026 0 By Central News Service

रायपुर, 24 अक्टूबर 2026। शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए रायपुर पुलिस कमिश्नरेट की ट्रैफिक पुलिस ने नो पार्किंग में खड़े वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया।

पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला के मार्गदर्शन और डीसीपी ट्रैफिक डॉ. अर्चना झा के निर्देशन में तेलीबांधा क्षेत्र में करेंसी टावर और एरीना होटल के सामने सर्विस रोड पर कार्रवाई की गई। यहां नो पार्किंग में खड़े दोपहिया और चारपहिया वाहनों को क्रेन से हटवाया गया।

इसी तरह टाटीबंध, हीरापुर रिंग रोड नंबर-2 और सिलतरा बाईपास, रिंग रोड नंबर-4 पर भी कार्रवाई की गई। पहले अनाउंसमेंट कर वाहन हटाने की अपील की गई, फिर नहीं हटाने पर ई-चालान किया गया।

यातायात पुलिस ने बताया कि नो पार्किंग से सड़क की चौड़ाई कम होती है और दुर्घटना की आशंका बढ़ती है। यह अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वाहन निर्धारित पार्किंग में ही खड़ा करें।