मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रामचंडी मंदिर में की पूजा, प्रदेश की खुशहाली की कामना
October 24, 2026महासमुंद / रायपुर, 24 अक्टूबर 2026। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज महासमुंद जिले के बसना विकासखंड अंतर्गत ग्राम गढ़फुलझर में बाबा बिसाशहे कुल कोलता समाज के वार्षिक स्नेह सम्मेलन एवं बंधु मिलन कार्यक्रम में शामिल हुए।
कार्यक्रम में शामिल होने से पहले मुख्यमंत्री ने गढ़फुलझर स्थित माँ रणेश्वर रामचंडी मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली और निरंतर प्रगति की कामना की।
इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद श्री धर्मेंद्र प्रधान, खाद्य मंत्री श्री दयाल दास बघेल, विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा, विधायक श्री संपत अग्रवाल सहित कोलता समाज के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे।


