रायपुर में तलवारनुमा चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार

रायपुर में तलवारनुमा चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार

October 24, 2026 0 By Central News Service

रायपुर, 23 अक्टूबर 2026। राजधानी के आजाद चौक थाना क्षेत्र में आम लोगों को आतंकित करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार आज कारी तालाब के पास एक युवक हाथ में तलवारनुमा चाकू लहराकर लोगों को डरा-धमका रहा था। सूचना पर आजाद चौक पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर युवक को पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम हर्ष साहू उर्फ समीर पिता जगदीश साहू (20 वर्ष), निवासी चंगोराभाठा, डीडी नगर रायपुर बताया। उसके पास हथियार का कोई वैध दस्तावेज नहीं मिला।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तलवारनुमा चाकू जब्त कर थाना आजाद चौक में अपराध क्रमांक 267/26 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की है।