ग्राम अमेरा से बोईरगांव तक सड़क एवं पुल -पुलिया का होगा निर्माण कार्य…5 करोड़ साढ़े 11 लाख लागत कि मिली मंजूरी…. भीखम सिंह ठाकुर
November 25, 2026
संपादक मनोज गोस्वामी
महासमुंद 25 नवंबर 2026// भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन सरकार में यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन एवं छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के नेतृत्व में प्रदेश के ग्रामीण अंचलों में विकास कार्यों को लगातार गति मिल रही है। इसी कड़ी में खल्लारी विधानसभा एवं जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 06 अंतर्गत ग्राम अमेरा से बोईरगांव मार्ग के निर्माण कार्य को महत्वपूर्ण स्वीकृति मिली है।
लोक निर्माण विभाग, छत्तीसगढ़ द्वारा अमेरा से बोईरगांव मार्ग का 3.30 किलोमीटर लंबाई में पुल-पुलिया सहित निर्माण कार्य स्वीकृत किया गया है। इस कार्य की अनुमानित लागत ₹511.33 लाख (5 करोड़ 11 लाख 33 हजार रुपये) निर्धारित है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि उक्त सड़क निर्माण कार्य की निविदा प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है, जिससे निर्माण कार्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम आगे बढ़ा है।
इस महत्वपूर्ण विकास सौगात के लिए जिला पंचायत महासमुंद के उपाध्यक्ष भीखम सिंह ठाकुर ने प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी जी, महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की लोकप्रिय सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी जी एवं खल्लारी विधानसभा के शीर्ष नेतृत्व सहित सभी जनप्रतिनिधियों के प्रति हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया है।

ठाकुर ने कहा कि क्षेत्र के ग्रामीणों की लंबे समय से बेहतर सड़क सुविधा की आवश्यकता रही है। इस सड़क के निर्माण से आवागमन सुगम एवं सुरक्षित होगा। किसानों, विद्यार्थियों, व्यापारियों और आम नागरिकों को विशेष सुविधा मिलेगी। साथ ही क्षेत्र के सामाजिक एवं आर्थिक विकास को भी नई गति प्राप्त होगी।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार गांव, गरीब, किसान और आम नागरिकों के हितों को प्राथमिकता देते हुए विकास के संकल्प को साकार कर रही है। खल्लारी विधानसभा एवं जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 06 में भी आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
अंत में ठाकुर ने इस महत्वपूर्ण विकास सौगात के लिए समस्त क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश सरकार एवं सभी जनप्रतिनिधियों के प्रति पुनः आभार व्यक्त किया।




