ऊर्जा, वास्तु और कर्म के सरल सूत्रों से जीवन संवारने का मंत्र मिला रायपुर में
November 25, 2026ऊर्जा, वास्तु और कर्म के सरल सूत्रों से जीवन संवारने का मंत्र मिला रायपुर में
रायपुर // छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी एवं महिला चेम्बर की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. ईला गुप्ता के नेतृत्व में ‘स्वावलंबन से उदित-उदया’ थीम के अंतर्गत डॉ. आशीष पाटनी का मोटिवेशनल प्रोग्राम “Explore Your Energy (E.Y.E.)” भव्य रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम जी.एस.एस. गर्ल्स हॉस्टल, सेमिनार हॉल, समता कॉलोनी रायपुर में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. वर्णिका शर्मा, अध्यक्ष बाल आयोग छत्तीसगढ़ ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में आत्म-जागरूकता, तनाव प्रबंधन, मानसिक संतुलन और सकारात्मक सोच अत्यंत आवश्यक है।
डॉ. आशीष पाटनी ने कर्म, कुंडली, वास्तु और ब्रह्मांड के संगम से जीवन को बेहतर बनाने के सरल सूत्र बताए।
कार्यक्रम के प्रमुख आकर्षण –
- जीरो कॉस्ट उपाय: सबकॉन्शियस माइंड, आंतरिक ऊर्जा और ब्रह्मांडीय ऊर्जा के समन्वय से तनाव प्रबंधन के उपाय, बिना कर्मकांड के
- व्यवसाय के वास्तु सूत्र: क्लाउड किचन, फैशन, हर्बल, ज्वैलरी जैसे घरेलू व्यवसायों के लिए नॉर्थ-वेस्ट एक्टिवेशन, धन, स्टाफ, लेबर, मशीन की समस्याओं के लिए त्रिभुज और स्वस्तिक के सूत्र
- विद्यार्थियों के लिए: ज्ञान मुद्रा, बीजाक्षरों से स्मृति और फोकस बढ़ाने, परीक्षा तनाव दूर करने, कैरियर ग्रोथ के लिए चिन्मय मुद्रा के प्रयोग
- मानसिक शांति: मोबाइल डिटॉक्स के लिए बीजाक्षर, पानी में 9 बार ॐ, वॉटर मैनिफेस्टेशन, साल्ट बाथ, नाभि चक्र से वात-पित्त-कफ संतुलन
- ध्वनि अभ्यास: तीन ताली और तीन बार “क्लीं” बीजाक्षर से बेचैनी, नकारात्मक विचार और ओवरथिंकिंग कम करने का लाइव अभ्यास
कार्यक्रम में चेम्बर अध्यक्ष सतीश थौरानी, महिला चेम्बर प्रभारी तिलोकचंद बरड़िया, महामंत्री मनीषा तारवानी, कोषाध्यक्ष नम्रता अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, महिला उद्यमी, गृहिणियां और छात्राएं उपस्थित रहीं।


