पारस पोर्टल बैठक में CM साय सख्त, बोले – किसानों की शिकायत का कलेक्टर खुद करें निराकरण

पारस पोर्टल बैठक में CM साय सख्त, बोले – किसानों की शिकायत का कलेक्टर खुद करें निराकरण

November 25, 2026 0 By Central News Service

रायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय, महानदी भवन में पारस पोर्टल की तृतीय समीक्षा बैठक हुई। मुख्यमंत्री ने प्रमुख योजनाओं और विकास परियोजनाओं की समीक्षा कर समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य के निर्देश दिए।

धान खरीदी पर निर्देश
मुख्यमंत्री ने धान खरीदी में रकबा कम होने की शिकायतों पर कलेक्टरों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऐसी शिकायत मिलने पर कलेक्टर स्वयं जांच कर शीघ्र निराकरण करें, ताकि किसानों को धान बेचने में परेशानी न हो।

पीएनजी, जल जीवन मिशन और अमृत 2.0

  • घरों तक पाइपलाइन से गैस पहुंचाने के काम में तेजी लाएं। रायपुर-बिलासपुर में अच्छा काम, कुछ जिलों में प्रगति धीमी
  • LPG की तुलना में PNG की किफायत, सुरक्षा और उपयोगिता के बारे में आमजन को बताएं। छात्रावास, सामुदायिक रसोई, सर्किट हाउस में भी PNG उपयोग बढ़ाएं
  • जल जीवन मिशन को सर्वोच्च प्राथमिकता दें, मासिक समीक्षा करें। काम पूरा कर चुके ठेकेदारों का भुगतान समय पर करें, लापरवाही पर कार्रवाई करें
  • अमृत 2.0 के तहत नगरीय जल प्रदाय और सीवेज परियोजनाएं समय पर पूरी करें

अन्य निर्देश

  • पीएम ग्राम सड़क योजना के वन स्वीकृति के लंबित प्रकरण अगली बैठक से पहले निपटाएं
  • ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के तहत 700 सुधार 25 विभागों को सौंपे गए हैं, इनका लाभ उद्यमियों तक पहुंचाएं और प्रभाव का मूल्यांकन करें
  • सेवा सेतु और सीएम हेल्पलाइन का व्यापक प्रचार करें, ताकि लोगों को कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें
  • सभी महत्वपूर्ण योजनाओं को टीएल बैठक में शामिल कर नियमित समीक्षा करें

बैठक में मुख्य सचिव विकासशील, अपर मुख्य सचिव ऋचा शर्मा, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव सुबोध कुमार सिंह सहित सभी विभागों के सचिव और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।