सोना-चांदी में लगातार गिरावट, खरीदने का सोच रहे हैं तो थोड़ा और करें इंतजार, 60-70 हजार तक आ सकता है सोना!

सोना-चांदी में लगातार गिरावट, खरीदने का सोच रहे हैं तो थोड़ा और करें इंतजार, 60-70 हजार तक आ सकता है सोना!

November 21, 2026 0 By Central News Service

नई दिल्ली। सोना-चांदी में लगातार गिरावट जारी है। जानकारों का कहना है कि डॉलर की कीमत यदि और बढ़ती है तो सोना और चांदी में और गिरावट आएगी। जानकारों का अनुमान है कि आने वाले दो-तीन महीने में सोना 60-70 हजार और चांदी भी इसी के आसपास आ सकती है। यानी यदि आप सोना-चांदी खरीदने की सोच रहे हैं तो थोड़ा और इंतजार करें।

सोना 5,947 रुपये सस्ता होकर 1.23 लाख पर

IBJA के मुताबिक, शुक्रवार को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 5,947 रुपये सस्ता होकर 1.23 लाख रुपये पर आ गया। इस गिरावट के बाद सोना करीब एक साल पुराने स्तर पर पहुंच गया है। पिछले साल 24 नवंबर को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 1,23,308 रुपये था। इसके बाद सालभर तक इसके भाव ज्यादा बने रहे।

चांदी 1.50 लाख रुपये प्रति किलो

इधर, चांदी के भाव में भी शुक्रवार को 9,789 रुपये प्रति किलो की गिरावट दर्ज की गई। इसके बाद चांदी 1.50 लाख रुपये प्रति किलो पर आ गई। अमेरिकी डॉलर में मजबूती और ऊंचे स्तरों पर मुनाफावसूली के चलते सोने-चांदी की कीमतों पर दबाव बना हुआ है।

हाई से चांदी 60% और सोना 30% सस्ता

इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 31 दिसंबर 2025 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1.33 लाख रुपये था, जो 29 जनवरी को बढ़कर 1.76 लाख रुपये के सबसे ऊपरी स्तर पर पहुंच गया था। तब से अब तक सोना करीब 52.4 हजार रुपये यानी करीब 30% सस्ता हो चुका है।

वहीं, चांदी 31 दिसंबर 2025 को 2.30 लाख रुपये थी, जो 29 जनवरी को 3.80 लाख रुपये के हाई पर पहुंच गई। तब से चांदी करीब 2.29 लाख रुपये यानी 60% सस्ती हो चुकी है।