कैट एवं संजीवनी कैंसर हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क मैमोग्राफी जांच शिविर संपन्न

कैट एवं संजीवनी कैंसर हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क मैमोग्राफी जांच शिविर संपन्न

November 21, 2026 0 By Central News Service

रायपुर, 21 नवंबर 2026 // कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) एवं संजीवनी कैंसर हॉस्पिटल, रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में महिलाओं में स्तन कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा समय रहते बीमारी की पहचान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से निःशुल्क मैमोग्राफी जांच शिविर का आयोजन किया गया, जो सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

कैट महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष मधु अरोरा, महिला प्रदेश महामंत्री पिंकी अग्रवाल एवं महिला प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रेरणा भट्ट, नीलम दिवकीर्ति प्रभारी महामंत्री ने बताया कि शिविर में संजीवनी कैंसर हॉस्पिटल के संचालक डॉ. यूसूफ मेमन, विशेषज्ञ चिकित्सक ऑंकोलॉजिस्ट सर्जन डॉ. दिव्या खटोड एवं रेडियोलॉजिस्ट डॉ. पवनी ने अपनी चिकित्सकीय सेवाएं प्रदान कीं।

संजीवनी कैंसर हॉस्पिटल की विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. दिव्या खटोड एवं डॉ. पवनी ने कहा कि शिविर का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को स्तन कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जागरूक करना तथा नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व को समझाना था। इस दौरान महिलाओं को निःशुल्क मैमोग्राफी जांच की सुविधा उपलब्ध कराई गई, जिससे प्रारंभिक अवस्था में बीमारी की पहचान के प्रति जागरूकता को बढ़ावा मिल सके।

मधु अरोरा ने कहा कि महिलाओं का स्वास्थ्य परिवार और समाज की खुशहाली का आधार है। स्तन कैंसर के प्रति जागरूकता, समय पर जांच और प्रारंभिक पहचान इस बीमारी से बचाव एवं प्रभावी उपचार की दिशा में बेहद महत्वपूर्ण हैं। अक्सर जानकारी के अभाव और संकोच के कारण महिलाएं समय पर जांच नहीं करा पातीं। ऐसे में इस तरह के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर महिलाओं को जागरूक करने के साथ-साथ उन्हें स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित करते हैं।

कैट ने संजीवनी कैंसर हॉस्पिटल की चिकित्सकीय टीम एवं डॉ. दिव्या खटोड तथा डॉ. पवनी के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन व्यापारिक गतिविधियों के साथ सामाजिक दायित्वों के निर्वहन के लिए भी सदैव प्रतिबद्ध है। भविष्य में भी जनहित एवं स्वास्थ्य जागरूकता से जुड़े ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।

कार्यक्रम में मधु अरोरा, डॉ. दिव्या खटोड, डॉ. पवनी, डॉ. अंशुली कलश, डिंपल खट्टर, सदस्य शालू रणजीत और अन्य सदस्य उपस्थित रहे।