ललित चंद्राकर को भाजपा ओबीसी मोर्चा का राष्ट्रीय महामंत्री बनाए जाने पर मुख्यमंत्री ने दी बधाई

ललित चंद्राकर को भाजपा ओबीसी मोर्चा का राष्ट्रीय महामंत्री बनाए जाने पर मुख्यमंत्री ने दी बधाई

November 21, 2026 0 By Central News Service

रायपुर, 21 नवंबर 2026 // दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से विधायक ललित चंद्राकर को भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा का राष्ट्रीय महामंत्री नियुक्त किए जाने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि हमें विश्वास है कि ललित चंद्राकर के अनुभव और संगठन के प्रति समर्पण से ओबीसी मोर्चा और अधिक सशक्त होगा तथा पिछड़ा वर्ग के उत्थान एवं कल्याण के लिए किए जा रहे प्रयासों को नई गति मिलेगी।