छत्तीसगढ़ का डंका देश में बजा, पीएम स्वनिधि में मिले 5 नेशनल अवॉर्ड, CM साय बोले – स्ट्रीट वेंडर्स के लिए गौरव का पल

छत्तीसगढ़ का डंका देश में बजा, पीएम स्वनिधि में मिले 5 नेशनल अवॉर्ड, CM साय बोले – स्ट्रीट वेंडर्स के लिए गौरव का पल

November 21, 2026 0 By Central News Service

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी पहल ‘पीएम स्वनिधि योजना’ के उत्कृष्ट क्रियान्वयन के लिए छत्तीसगढ़ को ‘स्वनिधि सम्मान पुरस्कार-2026’ में 5 राष्ट्रीय पुरस्कार मिले हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस उपलब्धि पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि पीएम स्वनिधि योजना से स्ट्रीट वेंडर्स के जीवन में आत्मनिर्भरता और समृद्धि के नए अवसर सृजित हो रहे हैं। योजना के उत्कृष्ट क्रियान्वयन के लिए छत्तीसगढ़ को 5 राष्ट्रीय पुरस्कार मिलना हम सभी के लिए गौरव की बात है।

फास्टेस्ट मूवर्स में देश में प्रथम

फास्टेस्ट मूवर्स श्रेणी में छत्तीसगढ़ ने देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वहीं, इनोवेशन एंड बेस्ट प्रैक्टिसेज में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है।

तीन नगरीय निकायों को भी पुरस्कार

बिलासपुर, बड़े बचेली और दंतेवाड़ा नगरीय निकायों को डिजिटल अडॉप्शन के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार मिले हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह उपलब्धि स्ट्रीट वेंडर्स के आर्थिक सशक्तीकरण और आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ के निर्माण की दिशा में हमारे प्रयासों को नई ऊर्जा देगी।