धान खरीदी में किसानों से बोरा भराई और तोलाई के पैसे नहीं लेने का शासन का आदेश – देवेन्द्र

धान खरीदी में किसानों से बोरा भराई और तोलाई के पैसे नहीं लेने का शासन का आदेश – देवेन्द्र

November 21, 2026 0 By Central News Service

महासमुंद 21 नवंबर 2026// भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जिला महामंत्री देवेंद्र चंद्राकर ने बताया कि जिले में धान खरीदी के दौरान किसानों से बोरा भराई और बोरा तोलाई के नाम पर पैसे मांगने की जानकारी सामने आने के बाद सहकारिता विभाग ने सख्त निर्देश जारी किए हैं।
जिला महामंत्री किसान मोर्चा देवेंद्र चंद्राकर द्वारा बताया गया की छत्तीसगढ़ में विष्णु देव साय की सरकार में अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि किसानों को किसी प्रकार से खान बेचने में कोई भी और असुविधा नहीं होनी चाहिए और आने वाले समस्याओं को तत्काल निराकरण के लिए निर्देश जिले सभी के कलेक्टरों को दिया गया है।


किसी परिपेक्ष में महासमुंद जिला सहकारिता विभाग के द्वारा एक आदेश जारी किया गया है जो की किसानों के हित में धान खरीदी केन्द्रो में तौलाई भराई के नाम पर पैसे लिए जाते थे उसे नहीं लेने है।

देवेंद्र चंद्राकर ने कहा की 19 नवंबर को जिले के सहकारिता विभाग द्वारा जारी आदेश का पालन हो एवं धान उपार्जन केन्द्रो में हमालों के माध्यम से भी पैसे नहीं लेने को सुनिश्चित करने कहा गया है।


सरकार द्वारा किसानों को अदनान राशि के रूप में 13839 रुपया प्रति एकड़ पीछे देने का निर्णय किसान हित में सरकार की मानसिकता दर्शाती है।
इस निर्णय का स्वागत छत्तीसगढ़ के किसानों एवं जनप्रतिनिधियों हृदय के गहराइयों से सरकार का धन्यवाद दिया है।