मोना सेन-वर्णिका शर्मा की मौजूदगी में इंद्रावती भवन में महिला सम्मान, कर्मचारी संघ का संदेश — सशक्त महिला, सशक्त समाज
November 19, 2026नया रायपुर, 18 नवंबर। विभागाध्यक्ष कार्यालय, इंद्रावती भवन में मंगलवार को छत्तीसगढ़ प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी संघ के तत्वावधान में ‘महिला सशक्तिकरण सम्मान समारोह’ का भव्य आयोजन किया गया। दीपावली मिलन के अवसर पर हुए इस कार्यक्रम में महिला अधिकारी-कर्मचारियों और पेंशनर्स को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ राज्य फिल्म विकास निगम की अध्यक्ष (राज्य मंत्री दर्जा) Mona Sen और छत्तीसगढ़ राज्य बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष (राज्य मंत्री दर्जा) Varnika Sharma रहीं।
विशिष्ट अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ के प्रांताध्यक्ष डॉ. डीपी मनहर और छत्तीसगढ़ी फिल्म कलाकार राज साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे।
समारोह में दिलदार सिंह मरावी (संयुक्त संचालक, महिला एवं बाल विकास), किरन मरकाम और गिरीश काले (संयुक्त संचालक, पेंशन भविष्य निधि), समीर मिश्रा (उप संचालक, कृषि), सुनील उपाध्याय (कोषालय अधिकारी, इंद्रावती भवन) सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।
शॉल-श्रीफल से हुआ अतिथियों का स्वागत
संघ के प्रांताध्यक्ष करन सिंह अटेरिया ने मुख्य अतिथियों का शॉल, श्रीफल, पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। उनके साथ संचालनालयीन विभागाध्यक्ष प्रकोष्ठ के अध्यक्ष दिलीप बंजारे, महिला प्रकोष्ठ की प्रांतीय अध्यक्ष दुलेश्री कुर्रे, सचिव अजय खांडेकर, संगठन सचिव गीता बड़गे, सुनील भूमरकर और चेतन कुमार साहू ने अतिथियों का सम्मान किया।
100 महिलाओं को मिला सम्मान
मुख्य अतिथियों ने विभागाध्यक्ष कार्यालय की श्रीमती गीता सेन, श्रीमती रूक्मणी तांडी, कुमारी पूजा सिसोदिया, श्रीमती वर्षा साहू, श्रीमती खिलेश्वरी साहू, श्रीमती स्वाती सिन्हा सहित लगभग 100 महिला अधिकारी-कर्मचारियों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।
“संगठन में 30% महिलाएं पदाधिकारी”
अपने संबोधन में प्रांताध्यक्ष करन सिंह अटेरिया ने कहा कि यह समारोह महिला अधिकारी-कर्मचारियों और पेंशनर्स के उत्कृष्ट कार्यों को पहचान देने के लिए है। उन्होंने बताया कि संघ में वर्तमान में लगभग 30 प्रतिशत पदाधिकारी महिलाएं हैं और जल्द ही इंद्रावती भवन स्तर पर विभागाध्यक्ष संचालनालयीन प्रकोष्ठ की महिला अध्यक्ष नियुक्त करने पर विचार किया जा रहा है।
मुख्य अतिथियों ने सराहा
Mona Sen और Varnika Sharma ने कहा कि किसी कर्मचारी संगठन द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए इस तरह की सकारात्मक पहल करना न केवल कर्मचारी हित में बल्कि समाज के विकास में भी दूरदर्शी कदम है।
कार्यक्रम का संचालन विद्या भूषण दुबे ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र सिंह ठाकुर ने किया।


