गुड टच-बैड टच से लेकर साइबर ठगी तक: एक ही मंच पर पूरी कानूनी पाठशाला, डुंडा स्कूल में विधिक साक्षरता शिविर: बच्चों को DAWN योजना, बाल विवाह रोकथाम और साइबर सुरक्षा की सीख

गुड टच-बैड टच से लेकर साइबर ठगी तक: एक ही मंच पर पूरी कानूनी पाठशाला, डुंडा स्कूल में विधिक साक्षरता शिविर: बच्चों को DAWN योजना, बाल विवाह रोकथाम और साइबर सुरक्षा की सीख

November 19, 2026 0 By Central News Service

रायपुर/माननीय अध्यक्ष/प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश महोदय, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायपुर के निर्देशानुसार तथा माननीय सचिव महोदय, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायपुर के मार्गदर्शन में आज दिनांक 19 नवंबर 2026 को स्थान- शा. पूर्व माध्यमिक शाला डुंडा ,,रायपुर (छ.ग.) में विशेष विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में प्रमुख रूप से निम्नलिखित विषयों पर जानकारी दी गई –डॉन (DAWN) योजना 2025: बच्चों को नशीले पदार्थों एवं मादक द्रव्यों के सेवन से होने वाले दुष्परिणामों के संबंध में जागरूक किया गया। साथ ही नशे की समस्या से प्रभावित एवं सहायता की आवश्यकता वाले बच्चों की पहचान, उन्हें उचित परामर्श, उपचार, पुनर्वास तथा विधिक सहायता उपलब्ध कराने के संबंध में जानकारी दी गई निःशुल्क विधिक सहायता हेल्पलाइन 15100: जरूरतमंद एवं पात्र व्यक्तियों को निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने के लिए नालसा की टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 15100 की जानकारी दी गई।आशा योजना के तहत– बाल विवाह मुक्त भारत अभियान 2025 के अंतर्गत उपस्थित बच्चों को बाल विवाह की रोकथाम, बाल विवाह के दुष्परिणाम तथा बाल विवाह निषेध अधिनियम, 2006 के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।साईबार अपराध एवं साईबार हेल्पलाइन नंबर 1930 की जानकारी दी गई,गुड टच बेड टच की जानकारी दी गई ,पैरालीगलवालेंटियर-श्रीमती शुभा यदु ,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायपुर (छत्तीसगढ़)