पीयर प्रेशर से नशे की ओर बढ़ सकते हैं युवा, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने महाविद्यालयों में चलाया जागरूकता अभियान
November 19, 2026रायपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायपुर (छत्तीसगढ़) द्वारा डॉन (DAWN) योजना के अंतर्गत महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्परिणामों, कानूनी अधिकारों एवं बाल सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गईं।
दिनांक 18 नवंबर 2026 को ग्रेसियस महाविद्यालय अभनपुर एवं आईटीआई महाविद्यालय अभनपुर में विशेष विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायपुर के अधिकार मित्र लता पाल एवं प्रेमलाल सिन्हा ने छात्र-छात्राओं को विभिन्न विषयों पर जागरूक किया।
कार्यक्रम में बताया गया कि साथियों का दबाव (पीयर प्रेशर) कई बार युवाओं को नशे की ओर धकेल सकता है। विद्यार्थियों को नशीले पदार्थों एवं मादक द्रव्यों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्परिणामों की जानकारी दी गई। साथ ही नशे की लत से बाहर निकलने के लिए नशा मुक्ति केंद्रों एवं पुनर्वास सुविधाओं के बारे में बताया गया।


