धान खरीदी महाअभियान को मिली रफ्तार: 37 हजार किसानों से 1.44 लाख मीट्रिक टन धान खरीदा, एक दिन में 48 हजार मीट्रिक टन का रिकॉर्ड

धान खरीदी महाअभियान को मिली रफ्तार: 37 हजार किसानों से 1.44 लाख मीट्रिक टन धान खरीदा, एक दिन में 48 हजार मीट्रिक टन का रिकॉर्ड

November 19, 2026 0 By Central News Service

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में धान खरीदी महाअभियान सुचारू रूप से आगे बढ़ रहा है। किसानों की सुविधा के लिए लागू ऑनलाइन टोकन प्रणाली का व्यापक उपयोग किया जा रहा है।

अब तक का आंकड़ा

  • कुल टोकन जारी: 4 लाख 68 हजार 722
  • टोकन से विक्रय हेतु धान: लगभग 24.40 लाख मीट्रिक टन
  • अब तक खरीदी: 37 हजार 792 किसानों से 1 लाख 44 हजार 405 मीट्रिक टन धान
  • कुल टोकन पर उपार्जन: 38 हजार 139 टोकन

18 नवंबर को एक दिन में रिकॉर्ड

18 नवंबर को एक ही दिन में 12 हजार 554 टोकन पर 48 हजार 297 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई।

किसानों को मिल रहा उचित मूल्य

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि किसानों की मेहनत का पूरा सम्मान और उनकी उपज का उचित मूल्य सुनिश्चित करना राज्य सरकार की प्रतिबद्धता है।

प्रदेश में किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक धान की खरीदी 3,100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से की जा रही है।

टोकन प्रणाली से घर बैठे सुविधा

राज्य सरकार द्वारा धान खरीदी की पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी, सरल और किसान हितैषी बनाया गया है। ऑनलाइन टोकन प्रणाली से किसानों को घर बैठे धान विक्रय की तिथि निर्धारित करने की सुविधा मिल रही है।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि धान खरीदी के दौरान किसानों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए तथा उपार्जन केंद्रों में सभी व्यवस्थाएं सुचारू बनी रहें।