रायपुर निगम ने निकाली ‘Walk with a Cause’ हेरिटेज वॉक, दिया विरासत और स्वच्छता का संदेश

रायपुर निगम ने निकाली ‘Walk with a Cause’ हेरिटेज वॉक, दिया विरासत और स्वच्छता का संदेश

November 4, 2026 0 By Central News Service

रायपुर। नगर निगम ने शहर की ऐतिहासिक विरासत से परिचय और स्वच्छता का संदेश देने के लिए ‘Walk with a Cause’ हेरिटेज वॉक का आयोजन किया। वॉक नागरीदास मंदिर से शुरू होकर जैतूसाव मठ, जगन्नाथ मंदिर, हनुमान बावड़ी होते हुए टुरी हटरी तक गई।

जीरो वेस्ट इवेंट: आयोजन में सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं हुआ। पानी के लिए वाटर कूलर और पेपर ग्लास की व्यवस्था की गई।

आयुक्त संबित मिश्रा ने शासकीय सरस्वती कन्या शाला की छात्राओं को ‘नन्हे प्रेरक’ बताते हुए स्वच्छता और कचरा पृथक्करण के लिए 4 डस्टबिन के उपयोग का आह्वान किया। वॉक के दौरान ई-वेस्ट जागरूकता पर क्विज और स्लोगन प्रतियोगिता भी हुई।