राजस्व कार्यों में लापरवाही बरतने और हड़ताल में शामिल पांच पटवारी निलंबित

राजस्व कार्यों में लापरवाही बरतने और हड़ताल में शामिल पांच पटवारी निलंबित

November 5, 2026 0 By Central News Service

संपादक मनोज गोस्वामी

कलेक्टर विनय लंगेह के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई, किसानों से जुड़े राजस्व कार्यों में प्रगति असंतोषजनक मिलने पर गिरी गाज

महासमुंद, 05 नवंबर 2026। जिले में राजस्व संबंधी कार्यों में लापरवाही बरतने तथा हड़ताल में शामिल पांच पटवारियों के विरुद्ध प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर विनय लंगेह के निर्देश पर संबंधित अनुविभागीय अधिकारियों द्वारा पांच पटवारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार किसानों के राजस्व संबंधी कार्यों, पंजीयन, पीवी सत्यापन तथा डीसीएस सर्वे में संतोषजनक प्रगति नहीं पाए जाने पर यह कार्रवाई की गई है।

निलंबन अवधि के दौरान सभी संबंधित पटवारियों को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।

प्रशासन की इस कार्रवाई से राजस्व विभाग में हड़कंप मच गया है। वहीं किसानों से जुड़े राजस्व कार्यों में लापरवाही को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है।