रायपुर में संपन्न हुआ पांच दिवसीय तृतीय सोपान शिविर82 स्काउट, 98 गाइड सहित 241 प्रशिक्षु हुए शामिल
July 19, 2026CNSरायपुर
भारत स्काउट गाइड जिला संघ रायपुर के तत्वावधान में जिले के सभी विकासखंडों का पांच दिवसीय तृतीय सोपान शिविर 18 जुलाई से 22 जुलाई तक प्रशिक्षण केंद्र झांकी में आयोजित किया गया।
शिविर का उद्घाटन राज्य भाषा आयोग के अध्यक्ष प्रभात मिश्रा ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला मुख्य आयुक्त राजीव चक्रवर्ती ने की। इस अवसर पर पूर्व जनपद सदस्य अर्जुन धीवर विशेष रूप से उपस्थित रहे।
उद्बोधन में मुख्य अतिथि प्रभात मिश्रा ने प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए कहा कि संस्कार और शिक्षा के माध्यम से ही अनुशासन संभव है। उन्होंने ध्यान और योग को जीवन में अपनाकर आगे बढ़ने और सफल होने की प्रेरणा दी। स्काउटिंग को उन्होंने जीवन जीने की कला बताते हुए सभी को शुभकामनाएं दीं।
इस शिविर का आयोजन भारत स्काउट गाइड जिला संघ रायपुर के अध्यक्ष श्री जी. स्वामी के आदेशानुसार, जिला शिक्षा अधिकारी के निर्देशन में तथा जिला सचिव मृत्युंजय शुक्ला के नेतृत्व में किया गया।
शिविर में सहभागिता
शिविर में कुल 241 प्रशिक्षु शामिल हुए। इनमें 82 स्काउट, 98 गाइड, 23 रोवर और 38 रेंजर उपस्थित रहे।
पदाधिकारी एवं परीक्षक
शिविर संचालक: मृत्युंजय शुक्ला
मुख्य परीक्षक स्काउट: गोपाल राम वर्मा
मुख्य परीक्षक गाइड: सुश्री शाहिना परवीन
सहायक परीक्षक: रोहित कुमार वर्मा, मुकेश बोरकर, असगर खान, लीना वर्मा, निशा सिंह, आरती राजपूत, अन्नपूर्णा पांडे, मीना भारद्वाज, मनीषा वाइकर, दीपक ध्रुवंशी
मुख्य परीक्षक कब मास्टर एवं क्वार्टर मास्टर: लक्ष्मी नारायण पटेल, नमन साहू
विद्यालयों से आए प्रभारी: मेनका निषाद, बिंदु दुबे, सीमा सोनी, टिकेश्वर पटेल, दशरथ साहू, दीपक सिंह
पांच दिनों तक चले इस शिविर में प्रशिक्षुओं को अनुशासन, सेवा, नेतृत्व और स्काउट-गाइड की विभिन्न दक्षताओं का प्रशिक्षण दिया गया।


