कोमाखान में धूमधाम से मनाया गया दशहरा उत्सव, मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए जिला पंचायत उपाध्यक्ष भीखम सिंह ठाकुर
October 21, 2026संपादक मनोज गोस्वामी
कोमाखान, 21 अक्टूबर 2026। विजयादशमी के पावन अवसर पर कोमाखान में दशहरा उत्सव हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत महासमुंद के उपाध्यक्ष भीखम सिंह ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने भगवान श्रीराम का स्मरण कर क्षेत्रवासियों को विजयादशमी पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर भीखम सिंह ठाकुर ने कहा कि विजयादशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई, असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जीवन हमें सत्य, त्याग, मर्यादा और कर्तव्यनिष्ठा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। यह पर्व हमें अपने जीवन में सद्गुणों को अपनाने और समाज में प्रेम, सद्भाव एवं भाईचारे को मजबूत करने का संदेश देता है।
उन्होंने कहा कि दशहरा उत्सव हमारी समृद्ध भारतीय संस्कृति, धार्मिक आस्था और गौरवशाली परंपराओं का प्रतीक है। ऐसे आयोजन सामाजिक एकता को मजबूत करने के साथ ही नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं।
कार्यक्रम में कोमाखान मंडल अध्यक्ष नितिन जैन, जनपद सदस्य श्रीमती पूजा एवन साहू, बागबाहरा सरपंच संघ अध्यक्ष एवन साहू, जनपद सदस्य प्रतिनिधि विश्वनाथ साहू एवं पंकज जैन सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, आयोजन समिति के सदस्य, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।




