विजयादशमी पर विकास उपाध्याय ने रायपुर पश्चिम में की जोत-जवारा विसर्जन और दशहरा उत्सवों में सहभागिता

विजयादशमी पर विकास उपाध्याय ने रायपुर पश्चिम में की जोत-जवारा विसर्जन और दशहरा उत्सवों में सहभागिता

October 21, 2026 0 By Central News Service

रायपुर, 21 अक्टूबर। विजयादशमी के पावन अवसर पर पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर आयोजित धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शामिल होकर पर्व मनाया।

उन्होंने माता दुर्गा के जोत-जवारा विसर्जन में सहभागिता करते हुए महादेवघाट स्थित विसर्जन कुंड में माता जी का विसर्जन किया। इसके बाद क्षेत्र में पतंगबाजी का आनंद लिया और विभिन्न स्थानों पर आयोजित दशहरा उत्सवों में पहुंचे।

कार्यक्रम के दौरान श्रीराम को कंधे पर बिठाकर अहंकारी रावण का वध करने की झांकी ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। जय श्रीराम के जयकारों के साथ विजयादशमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया।

उपाध्याय रामनगर, गुलमोहर पार्क, रामकुंड, मोहबा बाजार, हीरापुर, खमतराई, टाटीबंध, गुढ़ियारी, रायपुरा, चौबे कॉलोनी, रामसागर पारा, पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर सहित तात्यापारा, माधवराव सप्रे, संत रविदास सहित दो दर्जन से अधिक वार्डों में आयोजित दशहरा उत्सव और रावण दहन कार्यक्रमों में शामिल हुए। रावण दहन के बाद उन्होंने उपस्थित लोगों के बीच मिठाई बांटकर पर्व की खुशियां साझा कीं।

इस अवसर पर विकास उपाध्याय ने कहा कि विजयादशमी केवल एक पर्व नहीं, बल्कि सत्य की असत्य पर, धर्म की अधर्म पर और अच्छाई की बुराई पर विजय का प्रतीक है। भगवान श्रीराम का जीवन हमें सत्य, न्याय और मर्यादा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।